shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 3 जुलाई 1999 हवलदार डोलाराम कटोच

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार डोलाराम कटोच
3986617W
17-01-1965 – 03-07-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती प्रेमी देवी
यूनिट – 1 पैराशूट रेजिमेंट (SF)
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार डोला राम का जन्म 17 जनवरी 1965 को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के नित्थर पंचायत क्षेत्र के शकरोली गांव में हुआ था। डोलाराम एक अच्छे बॉक्सर व पर्वतारोही थे। 5 अगस्त 1985 को वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 पैरा (SF) बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में 3 जुलाई 1999 को, हवलदार डोलाराम सहित तीन सैनिकों को उनकी योग्यता को देखते हुए शत्रु की स्थिति की टोह लेने के लिए भेजा गया था। हवलदार डोलाराम ने अपने दोनों साथियों के साथ प्रस्थान किया। वह आगे बढ़ते हुए पहाड़ की कंगनी तक पहुंच गए। उसी समय शत्रु तोपों की गोला वृष्टि आरंभ हो गई। पहाड़ की जिस कंगनी पर वह खड़े थे। वह कंगनी शत्रु की गोला वृष्टि से टूट गई। हवलदार डोलाराम अत्यधिक ऊंचाई से गिरे व उनके सिर में गंभीर आघात लगने से वीरगति को प्राप्त हो गए।
हवलदार डोलाराम ने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व, वीरता एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3July
#Kargil1Para
#KargilHimachalPradesh
#KargilKulluDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

सेना मेडल सिपाही श्रवण सिंह शेखावत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 26 जून 1999 राइफलमैन कंवरपाल सिंह शेखावत

Chandra kishore

ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध 28 मई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment