shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र सिपाही सी. रायप्पन

——-शौर्यनमन——-
सिपाही सी. रायप्पन
2583479L
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 26 मद्रास रेजिमेंट
ऑपरेशन ब्लू स्टार
सिपाही सी. रायप्पन का जन्म श्री चिनापन्न एवं श्रीमती सावरियाम्मल के परिवार में हुआ था। वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की 26 बटालियन में सेवारत थे।
वर्ष 1984 में पंजाब में आतंकवाद चरम पर पहुंच गया था। खालिस्तानी आतंकवादियों ने पवित्र स्वर्ण मंदिर परिसर पर अधिकार कर लिया था और वहां सुदृढ़ रक्षण कर उसे अपना मुख्यालय बना लिया था।
अंततः स्वर्ण मंदिर परिसर पर नियंत्रण स्थापित करने और परिसर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए 1 जून 1984 से 8 जून 1984 तक भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ चलाया गया था। 26 मद्रास बटालियन भी ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में भाग ले रही थी।
5/6 जून 1984 की रात्रि को आतंकवाद विरोधी अभियान में, 26 मद्रास बटालियन को एक महत्वपूर्ण भवन परिसर के दक्षिणी भाग से आतंकवादियों को निष्कासित करने का कार्य सौंपा गया था।
परिसर की सुरक्षा अति सुदृढ़ थी और यहां पर आतंकवादियों का अधिकार था। जिस कंपनी से सिपाही सी. रायप्पन संबंधित थे, उसे महत्वपूर्ण भवन से आतंकवादियों को निष्कासित करने का कार्य सौंपा गया था।
सिपाही सी. रायप्पन की प्लाटून को आतंकवादियों के सबसे शक्तिशाली आधार पर अभियान चलाने का आदेश दिया गया। उन्होंने अपने सेक्शन का नेतृत्व किया और आंधी की भांति भवन में प्रवेश कर गए।
तीन-चार दिशाओं से आतंकवादियों की तीव्र एवं सटीक फायरिंग के कारण प्लाटून अटक गई तथा संपूर्ण प्लाटून के समाप्त हो जाने का संकट उत्पन्न हो गया।
इस विकट समय में सिपाही सी. रायप्पन ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए आतंकवादियों की स्थिति पर प्रत्यक्ष आक्रमण किया। इस प्रक्रिया में उन्हें प्रत्यक्ष गोलियां लगी और वे वहीं पर ही वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस प्रकार सिपाही सी. रायप्पन ने दृढ़ निश्चय, सराहनीय उपक्रम, साहस, वीरता और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया व भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं की पालना में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 26 जनवरी 1985 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया था।
#ऑपरेशनब्लूस्टार
#OpBluestar
#OpBlurStar6June
#OpBlueStar26Madras

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र मेजर रोहित शर्मा

Chandra kishore

शौर्य चक्र (मरणोपरांत) लांस हवलदार प्यारा सिंह

शौर्य चक्र सवार सुल्तान सिंह (Shaurya Chakra Sawar Sultan Singh)

Chandra kishore

Leave a Comment