shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र हवलदार रतन लाल राजबंग्शी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार रतन लाल राजबंग्शी
14328128
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – आर्टिलरी रेजिमेंट
हवलदार रतन लाल का जन्म श्री रामचंद्र राजबंग्शी एवं श्रीमती जानकी के परिवार में हुआ था। वह असम के कछार जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में सेवारत थे।
31 अगस्त 1989 को, प्रातः के लगभग 8:30 बजे, एक उन्मत्त हाथी असम की सोलमाराघाट छावनी क्षेत्र में प्रवेश कर गया और अपने मार्ग में आए किसी भी व्यक्ति का पीछा करने लगा। वह हाथी निकट के जंगलों से तीन अन्य हाथियों के साथ, सोलमराघाट-तेजपुर मुख्य सड़क पर चलने लगा।
हवलदार रतन लाल राजबंग्शी एक छोटा सैन्य वाहन चला रहे थे और दो महिलाओं और दो शिशुओं को चिकित्सा सहायता के लिए 155 बेस हॉस्पिटल ले जा रहे थे। वह हाथी उनके वाहन की ओर झपटा। हवलदार राजबंग्शी ने वाहन रोक दिया और महिलाओं और शिशुओं से हाथी का ध्यान हटाने का प्रयास करते हुए स्वयं शीघ्रता से वाहन से दूर भागे। स्वयं को संकट में डालते हुए अपनी चाल से उन्होंने हाथी को उस वाहन से परे कर दिया।
हाथी हवलदार राजबंग्शी का पीछा करने लगा। उसे छावनी क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिए वह सड़क पर भागने लगे। किंतु अंततः हाथी ने उनतक पहुंच कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और हिंसक रूप से भूमि पर पटककर प्राणघातक रूप से पैरों से रौंद दिया और छावनी से बाहर चला‌ गया।
हवलदार राजबंग्शी ने अपने प्राणों का बलिदान देकर अन्यों के जीवन की रक्षा में असाधारण सूझबूझ और विशिष्ट साहस का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 26 जनवरी 1991 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र मेजर अमित दहिया

Chandra kishore

शौर्य चक्र सिपाही जे वीरभद्रुडू

Chandra kishore

शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट

Chandra kishore

Leave a Comment