shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र हवलदार भीम बहादुर थापा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार भीम बहादुर थापा
5040010F
18-05-1965 – 21-06-1989
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 1/1 गोरखा राइफल्स (मलोन रेजिमेंट)
ऑपरेशन पवन
हवलदार भीम बहादुर थापा नेपाल के धौलागिरी के गलकोट अंचल के निवासी थे और भारतीय सेना की 1 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की 1 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1989 में वह अपनी बटालियन के साथ भारतीय शांति सेना द्वारा श्रीलंका में चलाए जा रहे “ऑपरेशन पवन” में तैनात थे।
20 जून 1989 की रात्रि को 1/1 गोरखा राइफल्स बटालियन की ‘चार्ली’ कंपनी की 7 नंबर प्लाटून के सेक्शन कमांडर हवलदार भीम बहादुर थापा ने श्रीलंका के कोंटक्करन कुलम क्षेत्र में एक स्थान पर घात लगाया हुआ था। 21 जून 1989 को प्रातः लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपनी स्थिति के पश्चिम में 15-20 लिट्टे उग्रवादियों की गतिविधि का अवलोकन किया। उन्होंने त्वरित अपने प्लाटून कमांडर सूबेदार शिव दर्शन सिंह गुरुंग को सूचित किया, गुरूंग ने अपनी समस्त प्लाटून को सतर्क कर दिया।
लाइट मशीनगनों को समायोजित करते समय एक लाइट मशीन गन की खड़खड़ाहट से उग्रवादी सावधान हो गए व उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग आरंभ कर दी। कंपनी कमांडर मेजर एस. के. मेहता भी त्वरित वहां पहुंचे और स्थिति का आकलन करते हुए, उन्होंने हवलदार भीम बहादुर थापा और राइफलमैन गंगा बहादुर घाले के साथ एक ओर से उग्रवादियों पर आक्रमण कर दिया।
भीषण मुठभेड़ में, हवलदार भीम बहादुर थापा की छाती में गोलियों की झड़ लग गई व उनके घावों से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, तो भी वह उग्रवादियों से संघर्ष करते रहे व उनमें से दो को मार दिया। हवलदार भीम बहादुर ने अंतिम श्वास तक जूझते हुए अपनी रेजिमेंट के आदर्श वाक्य “कायर हुनु भंदा मर्नू राम्रो” (कायर होने से मरना श्रेष्ठ) को सार्थक किया। उन्होंने उत्तरदायित्व और वीरता की उच्च भावना प्रदर्शित की एवं जूझते हुए अपनी स्थिति पर ही वीरगति को प्राप्त हुए।
हवलदार भीम बहादुर थापा को उनके असाधारण साहस, युद्ध की अडिग भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#OpPawan1989
#OpPawan21June1989
#OpPawan_1_1Gorkha#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र सूबेदार भीम सिंह बोहरा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 03 जुलाई 1999 कैप्टन सचिन अन्नाराव निंबालकर

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जून 1999 मेजर अमरिंदर सिंह कसाना

Chandra kishore

Leave a Comment