shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र श्री अमरीक सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
श्री अमरीक सिंह
शौर्य चक्र
ग्राम रक्षा समिति
19 जुलाई 1999 को आतंकवादियों के एक समूह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के लेहोटा गांव पर आक्रमण किया। ग्राम रक्षा समिति (VDC) में नौ सदस्य थे जिनमें से दो पहरे पर थे। उन्होंने प्रत्युत्तर की कार्रवाई की, किंतु वे घायल हो गए और उनकी वहीं पर ही मृत्यु हो गई। अन्य सदस्यों ने स्थिति ले ली और प्रत्युत्तर में फायरिंग की। किंतु आतकंवादियों ने निकट आकर हथगोले फेंकना आरंभ कर दिया था।
इस विस्फोट में ग्राम रक्षा समिति के पांच सदस्य और दस नागरिक मारे गए। आतंकवादियों से संघर्ष करने में अमरीक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की। जब उनके पिता मारे गए तो उन्होंने अपने पिता का शस्त्र लिया और संपूर्ण रात्रि आतकंवादियों पर फायरिंग की और उन्हें गाँव के निकट नहीं आने दिया।
उन्होंने अनुकरणीय साहस का परिचय दिया और श्री सुरजीत सिंह के साथ मिलकर आतंकवादियों का कड़ा प्रतिरोध किया। इस वीरता के लिए श्री अमरीक सिंह को “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र हवलदार संतोष कुमार

Chandra kishore

शौर्य चक्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट समीर रियाज कागदी

Chandra kishore

शौर्य चक्र मेजर मनीष बराल

Chandra kishore

Leave a Comment