shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 18 जुलाई 1999 लांस नायक विजय सिंह यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक विजय सिंह यादव
4065726 P
यूनिट – 19 गढ़वाल राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक विजय सिंह राजस्थान के अलवर जिले की तिजारा तहसील के सीथल गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 19 बटालियन में सेवारत थे। कारगिल युद्ध के समय वह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में 17/18 जुलाई 1999 की रात्रि में, गोपनीय सूत्रों से सुरक्षा बलों को पुंछ मण्डी के निकट आतंकवादियों के छिपे होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां CORDON & SEARCH ऑपरेशन चलाया। लांस नायक विजय सिंह भी, ऑपरेशन चला रही उस टुकड़ी के सदस्य थे
शीघ्र ही, इस टुकड़ी का आतंकवादियों से सामना हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। इस मुठभेड़ में लांस नायक विजय सिंह ने प्रचंड वीरता प्रदर्शित की। मुठभेड़ में आतंकवादी भी मारे गए, किंतु लांस नायक विजय सिंह के पहले पैर में गोली लगी तत्पश्चात उनके शरीर में अनेक गोलियां लगीं। उन्हें त्वरित चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार की अवधि में 18 जुलाई 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil18July
#Kargil19Garhwal
#KargilRajasthan
#KargilAlwarDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जून 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 सिपाही भलाभाई बारीया

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 17 जुलाई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment