shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र सिपाही दीप नारायण सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही दीप नारायण सिंह
4261740N
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती कुमारी देवी
यूनिट – 12 बिहार रेजिमेंट
ऑपरेशन ब्लू स्टार
सिपाही दीप नारायण सिंह का जन्म श्री राम प्यार सिंह एवं श्रीमती फूलझारो देवी के परिवार में हुआ था। वह बिहार के रोहतास जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट की 12 बटालियन में सेवारत थे।
वर्ष 1984 में पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद चरम पर पहुंच गया था। आतंकवादियों ने पवित्र स्वर्ण मंदिर परिसर पर अधिकार कर लिया था और अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुदृढ़ रक्षण कर उसे अपना मुख्यालय बना लिया था।
अंततः स्वर्ण मंदिर परिसर पर नियंत्रण स्थापित करने और परिसर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए 1 जून 1984 से 8 जून 1984 के मध्य भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ चलाया गया था।
12 बिहार बटालियन को भी ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ में भाग लेने का आदेश दिया गया था।
4 जून 1984 को सिपाही दीप नारायण सिंह को एक लाइट मशीन गन पोस्ट संचालन का आदेश दिया गया। भोर में लगभग 4:50 बजे आतंकवादियों ने अधिकृत किए भलीभांति से सुरक्षित भवन से प्रचंड फायरिंग की।
सिपाही दीप नारायण सिंह अनवरत 17 घंटे तक लाइट मशीन गन पोस्ट का संचालन रहे, क्योंकि आतंकवादियों की भीषण फायरिंग के कारण दिन में उन्हें वहां से कार्यमुक्त करना संभव नहीं था।
पूर्ण दिवस वह आतंकवादियों की फायरिंग का प्रत्युत्तर देते रहे। आगामी दिवस 5 जून 1984 को उन्होंने स्वेच्छा से पुनः उसी लाइट मशीन गन पोस्ट पर कार्य किया और आतंकवादियों की सात से आठ फायरिंग स्थितियों को निष्क्रिय कर दिया।
वह इतने प्रभावी ढंग से फायरिंग कर रहे थे कि क्षेत्र के समस्त आतंकवादी व्याकुल हो गए और उन्होंने अपनी समस्त फायरिंग उन पर केंद्रित कर दी। आतंकवादियों की मशीनगनों के भयानक BURST फायर में अनेक गोलियां उनके भाल को विदीर्ण कर गई और खोपड़ी पर अनेकों घाव होने से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस पूर्ण ऑपरेशन में सिपाही दीप नारायण सिंह ने दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस, अनुकरणीय व्यक्तिगत वीरता और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया और सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप अपने प्राण न्यौछावर किए। सिपाही दीप नारायण सिंह को मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#ऑपरेशनब्लूस्टार
#OpBluestar
#OpBlurStar5June
#OpBlueStar12Bihar

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र राइफलमैन मंगा राम

Chandra kishore

शौर्य चक्र सवार सुल्तान सिंह (Shaurya Chakra Sawar Sultan Singh)

Chandra kishore

शौर्य चक्र कैप्टन राजेन्द्र सिंह कड़वासरा

Chandra kishore

Leave a Comment