shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र हवलदार घनश्याम

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार घनश्याम
शौर्य चक्र
यूनिट – 55 राष्ट्रीय राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार घनश्याम का जन्म श्री बलराम सिंह एवं श्रीमती वेदवती के परिवार में हुआ। वह राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील के गांव नगला खटका के निवासी हैं। वर्ष 2021 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ संलग्न थे।
13-14 जुलाई 2021 को रात्रि के 10:30 बजे, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा कस्बे में आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में विशेष सूचना प्राप्त हुई। हवलदार घनश्याम ने भूभाग के गहन ज्ञान के साथ, एक अभेद्य घेरा डाला की और भागने के मार्गों को अवरूद्ध करने के लिए त्वरित अपनी स्थिति को समायोजित किया।
14 जुलाई 2021 को प्रातः 8:40 एक बजे हवलदार घनश्याम और उनके साथी सिपाही भूपेंद्र सिंह भंडारी घेरा तोड़ने का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी की भीषण फायरिंग में आ गए। अदम्य साहस और सामरिक सूझबूझ का परिचय देते हुए हवलदार घनश्याम ने तत्परता से प्रत्युत्तर में सटीक फायरिंग की, जिससे आतंकवादी भाग नहीं पाए।
जब घर में छिपे आतंकवादी के निकट पहुंचने का निर्णय किया गया, तो इस साहसिक कार्य को करने के लिए हवलदार घनश्याम अपने साथी के साथ स्वेच्छा से आगे आए।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए, सीमित आड़ में हवलदार घनश्याम आतंकवादी की ओर भागे व अपने साथी की कवरिंग फायरिंग में अति निकट से आतंकवादी को मार दिया। मारे गए आतंकवादी का A++ श्रेणी के आतंकवादी के रूप में अभिज्ञान किया गया।
हवलदार घनश्याम को अदम्य साहस, असाधारण समर्पण और कर्तव्य से परे समर्पण का परिचय देते हुए एक कट्टर आतंकवादी को मारने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2021#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र मेजर रविंदर सिंह रावत

Chandra kishore

शौर्य चक्र राइफलमैन मुकेश कुमार बुडानिया

Chandra kishore

शौर्य चक्र हवलदार थंगजालेट

Chandra kishore

Leave a Comment