shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध सिपाही बूटा सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही बूटा सिंह
1973 – 28-05-1999
वीरांगना – श्रीमती अमृतपाल कौर
यूनिट – 14 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही बूटा सिंह का जन्म वर्ष 1973 में पंजाब के मानसा जिले के दानेवाला गांव में सरदार हरनेक सिंह एवं श्रीमती तेज कौर के परिवार में हुआ था। अगस्त 1993 में वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 14 सिख बटालियन में, सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1996 में उनका विवाह हुआ था।
27 मई 1999 को 14 सिख बटालियन को लेह के लिए AIRLIFT किया गया। मेजर रोहित सहगल के नेतृत्व में अग्रिम दल (ADVANCE PARTY) को पूर्व से ही काकसर क्षेत्र में शत्रु की घुसपैठ को अवरूद्ध करने के लिए चन्नीगुंड ले जाया गया था। इस पार्टी ने बटालिक क्षेत्र में और घुसपैठ को रोकने के लिए एक रक्षात्मक क्षेत्र पर अधिकार कर लिया और आगामी आक्रामक ऑपरेशन के लिए सुदृढ़ आधार (FIRM BASE) प्रदान किया।
28 मई को, शत्रु ने इस रक्षात्मक स्थान पर प्रचंड और प्रभावी गोली वर्षा की। शत्रु की गोली वर्षा को निष्क्रिय करने के लिए सिपाही बूटा सिंह ने अनुकरणीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए मीडियम मशीन गन को लाभप्रद स्थिति में पहुंचाया और लगभग 4 घंटे तक शत्रु पर प्रभावी गोली वर्षा की। उन्होंने शत्रु को कंपनी के रक्षण वाले क्षेत्र पर अधिकार करने से रोक दिया।
उनके प्रभावी मीडियम मशीन गन फायर को निष्क्रिय करने के लिए शत्रु ने अपने फायर को उन पर केंद्रित किया। सिपाही बूटा सिंह शत्रु के लघु शस्त्रों के भीषण फायर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी अंतिम श्वास तक अपनी मीडियम मशीन गन से फायरिंग करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
वर्ष 1999 में, दानेनेवाला गांव वासियों द्वारा उनकी स्मृति में उनके नाम से मुख्य द्वार बनवाया गया और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil28May
#Kargil14Sikh
#KargilPunjab
#KargilMansaDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

सूबेदार गिरधारी लाल

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर मुनीष कुमार यादव

Chandra kishore

Major Vivek Gupta MVC मेजर विवेक गुप्ता :कारगिल युद्ध के नायक ,महावीर चक्र 

shauryaadmin

Leave a Comment