shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही भरत सिंह रावत
वीरांगना – श्रीमती विनीता देवी
यूनिट – 1 नागा रेजिमेंट (बहादुर पलटन)
ऑपरेशन विजय
पॉइंट 5140 का रण
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही भरत सिंह रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कुरख्याल गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की नागा रेजिमेंट की 1 बटालियन में सिपाही के पद पर सेवारत थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 27 मई 1999 को, 1 नागा बटालियन की एक कंपनी को, द्रास सेक्टर में पॉइंट 5140 पर आक्रमण करने का कार्य सौंपा गया। सिपाही भरत सिंह भी इस आक्रमणकारी कंपनी के सदस्य थे। पॉइंट 5140 पर सीमा पार से आए घुसपैठियों का अधिकार था, जिन्होंने ऊंचाइयों पर खाईयों में समुचित रक्षण किया हुआ था। शत्रु चौकी सुदृढ़ थी और उस पर गोला-बारूद का पर्याप्त भंडार था।
आक्रमण आरंभ करने से पूर्व उस शत्रु स्थिति पर तोपों की प्रभावी गोला वृष्टि करवाई गई। यह अनुमान करके कि तोपों की गोला वृष्टि से शत्रु लगभग निष्क्रिय हो गया है, यह नागा कंपनी लक्ष्य के निकट चली गई। जब वे अति निकट पहुंचे, तो आकस्मिक अत्यधिक संख्या में शत्रु रक्षण से बाहर निकले और आगे बढ़ती नागा कंपनी पर यूनिवर्सल मशीन गन, हैवी मशीन गन और लघु शस्त्रों से प्रचंड गोली वर्षा की। परिणामस्वरूप कंपनी कमांडर और सिपाही भरत सिंह सहित तेरह सैनिक घायल हो गए।
किंतु शत्रु की भयानक गोली वर्षा से अविचलित यह कंपनी आगे बढ़ती रही। शत्रु ने पुनः गोलीबारी की जिससे सिपाही भरत सिंह के शरीर में अनेक गोलियां लग गईं। असहनीय पीड़ा सहते हुए भी अपनी राइफल से गोलियां चलाते हुए वह आगे बढ़ते रहे। आगे बढ़ते हुए उन्हें पुनः गोलियां लगीं तो वह गिर गए, किंतु उनका मनोबल अडिग था। सहकर्मी सैनिक उनकी सहायता के लिए रूके, तो सिपाही भरत सिंह ने उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। वह अंतिम श्वास तक फायर करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। लगभग एक माह पश्चात उनका शव प्राप्त हुआ और गांव पहुंचा था।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil27May
#Kargil1Naga
#KargilUttrakhand
#KargilPauriGarhwalDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जून 1999 हवलदार लक्ष्मण सिंह बाल्याण

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 नायक गोपाल सिंह

Chandra kishore

शहीद मार्कंडेय मिश्र: एक वीर की गाथा और बिखरे परिवार का बलिदान

shauryaadmin

Leave a Comment