shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

लांस नायक यशपाल सिंह दहिया

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक यशपाल सिंह दहिया
2893880Y
19-08-1978 – 20-07-2005
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
ऑपरेशन राइनो
लांस नायक यशपाल सिंह का जन्म 19 अगस्त 1978 को हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव में श्री दिलबाग सिंह दहिया के घर हुआ था। वह बालपन से ही सैन्य सेवा की अभिलाषा रखते थे। 26 अक्टूबर 1997 को वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
यशपाल सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी बटालियन के साथ तोलोलिंग के संघर्ष में भाग लिया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
वर्ष 2005 में वह असम में उल्फा उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन राइनो” में तैनात थे। उनकी बटालियन को असम के लेखापानी से उल्फा उग्रवादियों को निष्कासित करने का उत्तरदायित्व दिय गया था।
“ऑपरेशन राइनो” में 20 जुलाई 2005 को डोबका गांव में गश्त के समय उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता से संघर्ष करते हुए लांस नायक यशपाल सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2005#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

रानी चेनम्मा जयंती 2025: कर्नाटक की वीरांगना की अमर वीरता की कहानी

shauryaadmin

उत्तराखंड आपदा 25 जून 2013

Chandra kishore

सिपाही एम. मुरली नायक : एक अमर गाथा

shauryaadmin

Leave a Comment