shauryasaga.com
Kirti Chakra

कीर्ति चक्र हवलदार शिव नारायण सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार शिव नारायण सिंह
2975200
30-07-1960 – 22-05-1994
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती बिमला देवी
यूनिट 27 राजपूत रेजिमेंट
आतंकवादी विरोधी अभियान
हवलदार शिव नारायण सिंह का जन्म 30 जुलाई 1960 को उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले के गिमुख रिठोरा गांव में श्री शीतल प्रसाद एवं श्रीमती विन्दी देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 4 अक्टूबर 1978 को वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 27 राजपूत बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 1994 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
22 मई 1994 की भोर में 4:00 बजे प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर कैंप कमांडेंट मुख्यालय 19 माउंटेन ब्रिगेड कैंप लेफ्टीनेंट कर्नल हरविंदर सिंह की कमान के अंतर्गत कैंप कमांडर के त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा जम्मू-कश्मीर के वीड्डीपुरा, गांव में अभियान आरंभ किया गया।
सूचना के आधर पर संदिग्ध घरों को घेर लिया गया और प्रातः 5:15 बजे घरों का अन्वेषण आरंभ किया गया। एक संदिग्ध घर के अन्वेषण के समय छत पर छिपे दो आतंकवादियों ने QRT सैनिको पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस गोली वर्षा मे हवलदार शिव नारायण सिंह की ठोड़ी पर बांई ओर गोली लगी और वह घायल हो गए।
इसके पश्चात आतंकवादियों ने छत से छलांग लगा दी और हवलदार शिव नारायण सिंह पर निकट से फायर करने लगे। गंभीर शारीरिक अवस्था होते हुए भी हवलदार शिव नारायण सिंह निरंतर गोलियां चलाते रहे और दो आतंकवादियों को मार दिया।
इस मुठभेड़ में हवलदार शिव नारायण सिंह के अति गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात उन्हें त्वरित ड्रेसिंग स्टेशन ले जाया गया। किंतु अधिक घाव होने के कारण हवलदार सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए।
आगे चलकर मारे गए आतंकवादियों का हिजबुल मुजाहिदिन के गुलाम मोहम्मद यातु और मोहम्मद अकबर यातु के रूप में अभिज्ञान हुआ।
हवलदार शिव नारायण सिंह को उनके असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय और प्रचंड वीरता के लिए 26 जनवरी 1995 को मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” सम्मान दिया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1994

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) सिपाही जगदीश चंद

Ramesh Chandra sharma (Dada)

Colonel Manpreet Singh Kirti Chakra कर्नल मनप्रीत सिंह कीर्ति चक्र (मरणोपरांत): भारतीय सेना के एक वीर नायक की अमर गाथा

shauryaadmin

Captain Lalrinawma Sailo कैप्टन लालरिनावमा सैलो: मिजोरम से वीरता की मशाल

shauryaadmin

Leave a Comment