shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही धर्मवीर सिंह कोयड़

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही धर्मवीर सिंह कोयड़
3120075 N
16-04-1980 – 30-05-1999
Mention in Despatches
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
मश्कोह का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही धर्मवीर सिंह का जन्म 16 अप्रैल 1980 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली ब्लॉक के मलूपुर गांव में श्री खजान सिंह कोयड़ एवं श्रीमती देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 30 मई 1999 को मश्कोह घाटी के संघर्ष में सिपाही धर्मवीर सिंह ‘B’ कंपनी के 4 नंबर प्लाटून के सदस्य थे। पॉइंट 4540 पर अधिकार के पश्चात इस प्लाटून को रॉकी नॉब पर अधिकार करने के लिए आगे बढ़ते हुए शत्रु के बंकर नष्ट का कार्य दिया गया था। शत्रु के स्वचालित शस्त्रों की अंधाधुध गोली वर्षा में आगे बढ़ कर सिपाही धर्मवीर सिंह रेंगते हुए शत्रु की एक पोस्ट की ओर बढ़े, उसी समय शत्रु के स्वचालित शस्त्र से अंधाधुंध फायर हुआ, जिससे सिपाही धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी वह फायरिंग करते रहे व शत्रु से जूझते रहे, उसी समय उन्हें शत्रु का एक रॉकेट चलित ग्रेनेड (RPG) लगा जिसके परिणामस्वरूप वह वीरगति को प्राप्त हुए।
इस संघर्ष में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम…
सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, MD,
तिलोका का बास,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही रणवीर सिंह बराला, MD,
मैनपुरा, झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही विनोद कुमार नागा, MD,
रामपुरा, सीकर, (राजस्थान)
सिपाही गजपाल सिंह अग्रे, MD,
नगला चौधरी, हाथरस, (उत्तर प्रदेश)
सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, MD,
तरकांवाली, सिरसा (हरियाणा)

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30May
#Kargil17Jat
#KargilUP
#KargilAgraDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध विंग कमांडर अनिल कुमार सिन्हा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 मेजर गौतम शशिकुमार खोत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 जून 1999 नायक दोस्त मोहम्मद खान

Chandra kishore

Leave a Comment