shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 लांस नायक राजेंद्र कुमार यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक राजेंद्र कुमार यादव
2681263
16-11-1969 – 30-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती प्रतिभा देवी
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
तोलोलिंग का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक राजेंद्र कुमार का जन्म 16 नवंबर 1969 को मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के घुघरिया खेड़ी गांव में श्री रामलाल यादव एवं श्रीमती कड़वीबाई के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 18 जनवरी 1989 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
30 मई 1999 को 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन ने तोलोलिंग क्षेत्र में पैर जमाने के लिए आक्रमण आरंभ किया। मेजर राजेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी को पहाड़ के उभरे हुए भाग पर शत्रु द्वारा बनाई गई एक अग्रिम चौकी पर आक्रमण करने का कार्य सौंपा गया। जिससे बटालियन के आगे के आक्रमणों के लिए एक सुरक्षित पड़ाव निर्मित किया जा सके। शत्रु की यह चौकी अत्यंत ही दुर्गम पहाड़ी भूभाग पर 15000 फुट की ऊँचाई पर हिमाच्छादित स्थान पर थी। शत्रु ने वहां अति सुदृढ़ रक्षण किया हुआ थ।
लांस नायक राजेंद्र कुमार इस टुकड़ी के नेतृत्वकर्ता मेजर राजेश सिंह अधिकारी के रेडियो ऑपरेटर थे। जब यह टुकड़ी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी, उसी समय इस पर दो शत्रु बंकरो से युनिवर्सल मशीन गन से प्रचंड गोलीवर्षा हुई। इस गोलीवर्षा में मेजर राजेश सिंह अधिकारी घायल हो गए थे। ऐसे में, लांस नायक राजेंद्र कुमार रेडियो सेट पर अपने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ठाकुर को वहां की स्थिति से अवगत करवा रहे थे। उसी समय रेडियो सेट संचालन करते हुए उन्हें गोली लगी और वह वीरगति को प्राप्त हुए।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30May
#Kargil18Grenadier
#KargilMadhyaPradesh
#KargilKhargonDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 18 जुलाई 1999 राइफलमैन सुनील कुमार भारद्वाज

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 हवलदार रतन कुमार सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 कैप्टन मरिध्योधन वीटिल सूरज

Chandra kishore

Leave a Comment