—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन——
नायक सुनील कुमार सिंह
13617714F
15-03-1969 – 23-07-1999
वीरांगना – श्रीमती मीना कुमारी देवी
नायक हेमचरन सिंह यादव
13618251K
वीरांगना – स्व. श्रीमती संगीता देवी
यूनिट – 5 पैराशूट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
नायक सुनील कुमार सिंह का जन्म 15 मार्च 1969 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन ब्लॉक के फंदा गांव में श्री गणेश प्रसाद सिंह के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1988 में वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। कठोर प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1989 में भारतीय शांति सेना के “ऑपरेशन पवन” में श्रीलंका के जाफना में सुनील कुमार सिंह तैनात रहे थे। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। कारगिल युद्ध में, इनकी बटालियन को सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र से स्थानांतरित कर बटालिक सेक्टर में, तैनात किया गया था।
—————————————————————————–
नायक हेमचरन सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की मैनपुरी तहसील के रामनगर गांव श्री रामवृक्ष सिंह यादव एवं श्रीमती रामश्री देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे
—————————————————————————–
“ऑपरेशन विजय” में, 22/23 जुलाई 1999 की रात्रि को, 5 पैरा बटालियन की एक टुकड़ी को, बटालिक सेक्टर में, नियंत्रण रेखा पर हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की तोपखाने, स्वचालित शस्त्रों व सुदृढ़ बंकरों से सुसज्जित AREA CONICAL पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया। नायक सुनील कुमार सिंह और नायक हेमचरन सिंह भी इस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे।
अत्यंत कठिन और विश्वासघाती चढ़ाई के पश्चात यह टुकड़ी लक्ष्य के निकट पहुंच गई। भीषण संघर्ष के पश्चात AREA CONICAL पर अधिकार कर लिया गया। इसके पश्चात, शत्रु के दो पलटवार हुए। जिनमें, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए, 23 जुलाई 1999 को नायक सुनील कुमार सिंह को सिर में गोली लगी। जिसके परिणामस्वरूप वह हजारों फीट गहरी खाई में गिर गए और नायक हेमचरन सिंह अनेक गोलियां लगने से वीरगति को प्राप्त हुए।
#KargilMainpuriDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

