shauryasaga.com
Kargil storyVeer Chakra

कारगिल युद्ध 22 जुलाई 1999 लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार बराक

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार बराक
वीर चक्र
यूनिट – 14 सिख रेजिमेंट
पॉइंट 5310 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार का जन्म 18 फरवरी 1976 को दिल्ली छावनी के आर्मी बेस हॉस्पिटल में हुआ था। केंद्रीय विद्यालय, बैंगलोर से सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात, वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में सम्मिलित हो गए और 6 दिसंबर 1997 को उन्हें भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 14 वीं बटालियन में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
चतुर्थ पीढ़ी के सैनिक लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हरियाणा के रोहतक जिले के बालंद गांव के एक प्रतिष्ठित सैन्य परिवार से हैं। उनके परिवार का इतिहास प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा है – उनके परदादा ताऊ जी जमादार (मानद कैप्टन) अमी लाल उन चार हरियाणवियों में से थे, जिन्हें प्रथम विश्व युद्ध में मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया था, उनके दादा हवलदार मुंशी राम ने द्वितीय विश्व युद्ध में मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) में तुर्क और जर्मनों से युद्ध किया था और उनके पिता मानद फ्लाइंग ऑफिसर महावीर सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया था।
18 मई 1999 को, पाकिस्तानी सैनिकों को चोरबाट ला दर्रे के पश्चिम में रिजलाइन पर आगे बढ़ते देखा गया और तत्पश्चात उन्होंने चोरबाट ला रिजलाइन को सुरक्षित करने के प्रयास आरंभ कर दिए। पाकिस्तानी सेना से आगे निकलने के लिए, 14 सिख बटालियन को बटालिक उपक्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी पॉइंट 5310 (17,500 फीट) पर अधिकार करने का आदेश दिया गया था, जो रिजलाइन के उत्तर और पश्चिम के क्षेत्रों पर प्रभावी थी।
“ऑपरेशन विजय” में 15 जुलाई 1999 को 14 सिख के कमांडिंग ऑफिसर ने, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार को बटालिक सब सेक्टर के चोरबटला में, 17500 फीट ऊंचे पॉइंट 5310 पर 23 जुलाई की भोर तक अधिकार करने का आदेश दिया। लेफ्टिनेंट बराक ने अपनी घातक प्लाटून आयोजित की, अनेक पूर्वाभ्यास किए और अपने सैनिकों को हिमाच्छादित क्षेत्रों में संचालन के लिए कठोर प्रशिक्षित किया। 20 जुलाई को उन्होंने दो सैनिकों के साथ उस क्षेत्र की विस्तृत टोह ली।
22 जुलाई 1999 को रात्रि के 9:00 बजे, लेफ्टिनेंट बराक ने अपनी प्लाटून के साथ, पॉइंट 5310 पर पहुंचने की कठिन यात्रा आरंभ की। युवा अधिकारी के नेतृत्व में प्लाटून ने, पॉइंट 5310 के आधार तक पहुंचने के लिए 1,000 फीट ऊंची बर्फ की भीत को लांघकर हिम दरारों से घिरे, हिमाच्छादित भूभाग को सावधानीपूर्वक लांघ लिया।
इसके पश्चात, प्लाटून ने तीन समूहों में विभाजित होकर नीरवतापूर्वक तीन दिशाओं से लक्ष्य पर आक्रमण किया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार के समूह ने खड़ी चट्टान पर 250 मीटर के अंतर पर रस्सी की सीढ़ी लगाकर एक-एक फुट की ऊंचाई पर चढ़ाई की। आगामी प्रातः ही शत्रु को सिखों के वहां पहुंचने का भान हुआ। उनके अंतिम प्रयास ने शत्रु को आश्चर्यचकित कर दिया।
उस समय तक लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार ने भलीभांति अपनी सुरक्षा व्यवस्थित करके, स्वचालित शस्त्र स्थापित कर लिए थे और पॉइंट 5310 की रक्षा हेतु वह किसी भी आक्रमण के विरुद्ध तत्पर थे। इसके पश्चात, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार की घातक प्लाटून ने अवलोकन और फायरिंग से शत्रु के रक्षण पर प्रभावी होते हुए तुर्तुक उपक्षेत्र के समक्ष, शत्रु के आपूर्ति के मार्ग पर सटीक आर्टिलरी और इंफेंट्री के मोर्टार फायर को निर्देशित करके 15 शत्रु सैनिकों को मार दिया।
किसी भी प्रकार की क्षति के अतिरिक्त सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लक्ष्य पर अधिकार करने के लिए, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार को उनकी व्यावसायिक उत्कृष्टता और अपार साहस के लिए “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#Kargil14Sikh#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र हवलदार जोगिंदर सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 सूबेदार जोगिंदर सिंह

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार हजारी सिंह चौहान

Chandra kishore

Leave a Comment