shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 नायक शेषनाथ सिंह यादव, क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह राजपूत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक शेषनाथ सिंह यादव
14571060X
क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह राजपूत
14584302N
यूनिट – 547 FRI/2 राजपुताना राइफल्स
तोलोलिंग का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
———————————————————————-
नायक शेषनाथ सिंह यादव
वीरांगना – श्रीमती सरोज देवी
नायक शेषनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के देवकली ब्लाक के नंदगंज थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी श्री बलदेव सिंह यादव एवं श्रीमती नौरंगी देवी के परिवार में हुआ था। वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) में सेवारत थे।
———————————————————————-
क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह राजपूत
15-05-1967 – 15-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती रंजना देवी
क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह का जन्म 15 मई 1967 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो तहसील के भैरोपुर गांव में पूर्व सैनिक श्री अजनाथ सिंह राजपूत एवं श्रीमती केशरी देवी के परिवार में हुआ था। 31 जुलाई 1985 को सिकंदराबाद रिक्रूटिंग ऑफिस से वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) में भर्ती हुए थे।
अप्रैल 1999 में इनकी नियुक्ति 547 FRI भटिंडा में हुई थी। 7 जून 1999 को वह अवकाश पर भटिंडा से घर आने वाले थे, किंतु कारगिल युद्ध आरंभ हो जाने से इनका अवकाश निरस्त कर कारगिल मोर्चे पर भेजा गया। वहां उन्होंने 2 राजरिफ बटालियन के साथ तोलोलिंग के संग्राम में भाग लिया। 12/13 जून की रात्रि में भयानक संघर्ष के पश्चात तोलोलिंग पहाड़ी पर भारत का अधिकार हो गया।
———————————————————————-
15 जून 1999 को तोलोलिंग पहाड़ी पर MOPPING UP ऑपरेशन के समय एक भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में गोले के टुकड़े लगने से नायक शेषनाथ सिंह और क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह को उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15June
#Kargil547FRI
#Kargil2Rajrif
#KargilUP
#KargilGhazipurDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 28 जून 1999 राइफलमैन अनुसुइया प्रसाद ध्यानी

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 31 मई 1999 हवलदार सेवांग रिगजिन

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 9 जून 1999 हवलदार लक्ष्मण सिंह बाल्याण

Chandra kishore

Leave a Comment