shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 10 जून 1999 हवलदार करतार सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार करतार सिंह
9084880X
यूनिट – 12 जेएके एलआई
पॉइंट 5203 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार करतार सिंह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे के निवासी थे। वर्ष 1999 में वह भारतीय सेना की 12 जेएके एलआई बटालियन में हवलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
मई 1999 में सियाचिन कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात 12 JAK LI बटालियन को कारगिल के बटालिक सेक्टर में तैनात किया गया था। 7 जून 1999 को कैप्टन अमोल कालिया को कारगिल-यलदोर क्षेत्र में 17000 फीट ऊंचे पॉइंट 5203 पर पुनः अधिकार करने का कार्य दिया गया था। बटालिक क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए यह एक अत्यंत संकटमय और रणनीतिक रूप से अति महत्वपूर्ण मिशन था।
पर्वतीय युद्ध के विशेषज्ञ कैप्टन अमोल कालिया और उनके 13 सैनिकों के दल को पहले दिन हेलिकॉप्टर से इस क्षेत्र में उतारा गया था। हवलदार करतार सिंह भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। अधिकांश पहुंच क्षेत्र को शत्रु ने फायरिंग से कवर किया हुआ था, तो भी, भीषण फायरिंग और भारी बाधाओं का सामना करते हुए यह सैनिक अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तथा विशेष पर्वतारोहण तकनीकों के प्रयोग से शीर्ष पर पहुंच गए।
9 जून 1999 की भोर में लगभग 3:00 बजे उन्होंने शत्रु पर आक्रमण किया। क्योंकि अंधेरे में कुछ भी अनुमान करना कठिन था अतः शत्रु ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पाकिस्तानी भलि भांति मोर्चा लिए हुए थे और उन्होंने उस क्षेत्र का व्यापक रक्षण किया हुआ था। तो भी, यह कंपनी उत्तर-पश्चिमी ढलान पर पांव रोपने में सफल हो गई। इस टुकड़ी को वहां से निष्कासित करने के लिए शत्रु ने अनेक पलटवार किए। इस संग्राम में 10 जून 1999 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए हवलदार करतार सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil10June
#Kargil12JAKLI
#KargilJammuandKashmir
#KargilDodaDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 यूनिट – 8 जाट रेजिमेंट

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 सिपाही गुरमेल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 राइफलमैन आशीष कुमार महला

Chandra kishore

Leave a Comment