shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 नायक समुंद्र सिंह हुड्डा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक समुंद्र सिंह हुड्डा
2681582
01-08-1969- 03-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सरोज बाला
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
तोलोलिंग का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक समुंद्र सिंह हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव के निवासी थे। 17 मई 1987 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 2/3 जून 1999 की रात्रि में, 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन की एक टुकड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथन के नेतृत्व में द्रास सेक्टर के तोलोलिंग पहाड़ी क्षेत्र में, 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ एक शत्रु स्थिति पर पांव रोपने (FOOTHOLD) के लिए उस पर आक्रमण करने और साथ ही साथ पूर्व की कार्रवाई में वहां बलिदान हुए सैनिकों के शवों को निकाल कर लाने का कार्य भी सौंपा गया था। नायक समुंद्र सिंह भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। जब यह आक्रमणकारी टुकड़ी अपने लक्ष्य के निकट पहुंची, तो आकस्मिक शत्रु ने इस पर प्रचंड फायरिंग आरंभ कर दी।
इस भयानक संघर्ष में, अति विषम और कठोर परिस्थितियों में असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए नायक समुंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3June
#Kargil18Grenadiers
#KargilHaryanan
#KargilRohtakDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 पॉइंट 5363 का संग्राम

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 राइफलमैन दिनेश चंद कुमाई

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 29 मई 1999 यूनिट – 1 बिहार रेजिमेंट

Chandra kishore

Leave a Comment