——-शौर्यनमन——-
नायब सूबेदार चुन्नी लाल (जे सी-593527), का जन्म 6 मार्च, 1968 को जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले के भारा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री शंकर लाल था। 1984 में वे जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में भर्ती हुए थे।
24 जून, 2007 को नायब सूबेदार चुन्नी लाल को सूचना मिली कि उत्तरी क्षेत्र में आतंकवादियों के एक गुट की घुसपैठ की संभावना है। 7:00 बजे तलाशी कार्य की अगुवाई करते समय नायब सूबेदार चुन्नी लाल के छोटे दल पर नियंत्रण रेखा के पास छिपे हुए आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की। उन्होंने तुरंत जवाबी गोलीबारी की और आतंकवादियों के बच निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए अपने सैनिकों का युक्तिपूर्वक नियोजन किया। उसके बाद वे चतुराई के साथ उनके निकट पहुंच गए और करीब से दो आतंकवादियों को गोली मार दी।
आतंकवादियों ने दोनों घायलों को वहां से निकाल लिया तथा पुनः संगठित होकर आक्रमण शुरू कर दिया। अपने सैनिकों को खतरे में देखकर नायब सूबेदार चुन्नी लाल ने निर्भीकता से गोलीबारी की दिशा में हमला बोल दिया जिसके कारण एक और आतंकवादी घटनास्थल पर ही ढेर हो गया। परन्तु उस गोलीबारी में उनके जांघ और पेट के निचले हिस्से में गोलियों के लगने से कई जख्म हो गए। अत्यंत रक्तस्राव के बावजूद वे कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे जिसके परिणामस्वरूप बचे हुए दो और आतंकवादी भी मारे गए।
नायब सूबेदार चुन्नी लाल ने अनुकरणीय साहस तथा कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वे एक वीर योद्धा थे। इसके पहले भी युद्ध के मैदान में वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल एवं वीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका था।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

