shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र नायक रामबीर सिंह तोमर

——-शौर्यनमन——-
नायक रामबीर सिंह तोमर (आई सी नं. 4183850) का जन्म 15 अगस्त, 1970 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र सिंह तोमर था। 28 जुलाई 1989 को वे कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

2001 में नायक रामबीर सिंह तोमर जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात 26 राष्ट्रीय राइफल्स की एक कंपनी में सेवारत थे। 18 अक्तूबर को 9:30 बजे डोडा जिले के काको गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलाबारी हुई। नायक तोमर ने उस घर में प्रवेश कर तलाशी करने के लिए अपनी सेवा अर्पित की, जिससे आतंकी गोलियां चला रहे थे। एक हैंड ग्रेनेड फेंकने के बाद वह दौड़कर उस घर में घुस गए तथा अत्यंत साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को गोली मारकर वहीं ढेर कर दिया। तीसरा आतंकवादी जिसने उन पर हमला बोला उसे भी उन्होंने काबू में कर मार

तभी साथ के कमरे में कुछ और आतंकवादियों के होने का एहसास हुआ। ये उनके साथी सैनिकों की जान के लिए खतरा थे। नायक तोमर अपनी जान की बिल्कुल भी परवाह न करते हुए तूफान की तरह उस कमरे में घुस गए। वहां पर एक चौथे आतंकवादी ने उनकी बाई आंख के नीचे गोली मार दी परन्तु बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंककर उस आतंकवादी को भी मार डाला। इस प्रकार इस अभियान में नायक तोमर ने अकेले ही चार खतरनाक आतंकवादियों को मार डाला। बाद में जब उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
नायक रामबीर सिंह तोमर ने उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट प्रकाश रोपेरिया

Chandra kishore

अशोक चक्र नायब सूबेदार चुन्नी लाल

Chandra kishore

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

Chandra kishore

Leave a Comment