shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र मेजर मुकुंद वरदराजन

——-शौर्यनमन——-
मेजर मुकुंद वरदराजन (आई सी-72861) का जन्म 12 अप्रैल, 1983 को कांचीपुरम तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राघवचारी वरदराजन था। 18 अक्तूबर, 2006 को उन्हें राजपूत रेजिमेंट में कमीशन मिला था। बाद में उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय राइफल्स की 44वीं बटालियन में हुई।

25 अप्रैल, 2014 को जम्मू और कश्मीर के शोपियान जिले के एक गांव में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली मेजर मुकुंद ने स्वयं एक टीम का नेतृत्व किया और आतंकवादियों की गोलीबारी का सामना करते हुए लक्षित घर को नष्ट कर दिया। इस आक्रामक कार्रवाई ने आतंकवादियों को अपना अड्डा परिसर में स्थित बाहरी घर में बदलने के लिए विवश कर दिया।
मेजर मुकुंद ने अपने साथी के साथ अत्यंत साहस का प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों का पीछा किया और बाहरी घर में उनके गुप्त अड्डे के समीप पहुंच गए। उस घर के अंदर एक ग्रेनेड फेंका जिससे एक आतंकवादी तत्काल मारा गया। तभी वहां पर मौजूद एक दूसरे आतंकवादी ने स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे खुले में खड़े मेजर मुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक खून बहने एवं गंभीर चोट की परवाह किए बिना वे रेंगते हुए आगे बढ़े और गोलीबारी कर दूसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया। उसके बाद मेजर मुकुंद वरदराजन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया परन्तु गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मेजर मुकुंद वरदराजन ने उत्कृष्ट वीरता और असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन किया और आतंकवादियों से संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र नायक रामबीर सिंह तोमर

Chandra kishore

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

Chandra kishore

Leave a Comment