shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कर्नल यूरी वासिलेविच मालिशेव

——-शौर्यनमन——-
कर्नल यूरी वासिलेविच मालिशेव का जन्म 27 अगस्त 1941 को सोवियत संघ के ओबलास स्टालिनगार्ड के निकोलाएस्क ग्राम में हुआ था। वे एक पाइलट थे और सोवियत वायु सेना में कर्नल के पद पर नियुक्त थे। उन्हें दो बार ‘हीरो ऑफ द सोवियत यूनियन’ का खिताब मिल चुका था।

कर्नल यूरी वासिलेविच मालिशेव सोवियत संघ के एक अनुभवी पाइलट अंतरिक्ष यात्री थे। वे 3 अप्रैल, 1984 को अंतरिक्ष में छोड़े जाने वाले प्रथम संयुक्त भारत-सोवियत अंतरिक्ष यान (सोयूज टी-2) के कमांडर थे। इस अंतरिक्ष यात्रा में उनके साथ स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा एवं श्री गेन्नाडी मिखैलोविच स्ट्रेकालोव भी साथ गए थे। इससे पहले उन्हें 5 जून से 9 जून, 1980 के बीच अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले सोयूज टी-2/सालयुत 6 काम्पलेक्स का नेतृत्व करने का गौरव मिल चुका था। वे सोयूज टी-2 चालक दल के संयुक्त प्रशिक्षण के सभी पक्षों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और उन्होंने अंतरिक्ष उड़ान के लिए उसे एक बहुत ही कुशल और शक्तिशाली टीम के रूप में तैयार किया।

अंतरिक्ष यान के कमांडर होने के नाते वे यान के चालक दल की सुरक्षा और मिशन की सफलता के लिए पूरी तरह उत्तरदायी थे। एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री होने के कारण वे उड़ान के दौरान दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित हुए। मालिशेव ने उन्हें निर्दिष्ट कार्यों को सम्पन्न करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया।
प्रथम संयुक्त भारत-सोवियत अंतरिक्ष मिशन के संचालन में कर्नल मालिशेव यूरी वासिलेविच ने उत्कृष्ट साहस और दिलेरी का परिचय दिया। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र कर्नल जोजन थॉमस

Chandra kishore

श्री तेज सिंह अशोक चक्र (मरणोपरांत)

Vinay Dixit

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

Chandra kishore

Leave a Comment