shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र लांस नायक प्रेम पाल

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक प्रेम पाल
406978W
01-01-1968 – 27-07-1998
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 19 गढ़वाल राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
लांस नायक (धोबी) प्रेम पाल का जन्म 1 जनवरी 1968 को हुआ था। वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 19 बटालियन में सेवारत थे।
जुलाई 1998 में बटालिक सेक्टर में HAA LC असुरक्षित थी और शत्रु के अवलोकन और फायरिंग से प्रभावित थी, अतः 19 गढ़वाल राइफल्स की एक अग्रिम चौकी वहां तैनात की गई। यद्यपि, लांस नायक (धोबी) प्रेम पाल Tradesman थे, तो भी उन्होंने स्वेच्छा से इस कठिन पिकेट पर अपनी सेवा प्रदान की।
27 जुलाई 1998 को निकट की एक चौकी शत्रु की तीन चौकियों से की जा रही तीव्र फायरिंग में घिर गई। उस चौकी पर दबाव अल्प करने के लिए लांस नायक प्रेम पाल की पिकेट ने फायरिंग की।
जब स्वचालित ग्रेनेड लॉंचर का गोला-बारूद रिक्त हो रहा था, तो लांस नायक प्रेम पाल स्वेच्छा से गोला-बारूद पुनर्भरण के लिए आगे आए। शत्रु तोपखाने की विनाशकारी गोला वृष्टि में, जब वह गोला-बारूद लेने बाहर आए तो उनकी जांघ में छर्रा (SPLINTER) लग गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात, वह पुनः गोला-बारूद भरने के कार्य में लग गए।
अपरान्ह लगभग 01:45 बजे चौकी पर रखे केरोसीन बैरल्स पर एक गोला आकर गिरा, जिसके कारण वहां आग लग गई और शीघ्र ही वह आग गोला बारूद बंकरों की ओर फैलने लगी। आसन्न संकट को भांप, लांस नायक प्रेम पाल अनावृत स्थिति में अग्निशमन के लिए दौड़ पड़े। ऐसा करते समय उन्हें दांए कंधे के समीप मशीन गन की गोली लगी।
गोली के आघात से अविचलित, वह आगे बढ़े और अग्निशमन में सहायता करने में सक्षम रहे। जब वह रेंगते हुए अपने आश्रय (SHELTER) में लौट रहे थे, उसी समय उन्हें प्रत्यक्ष तोप का गोला लगा और वह तत्क्षण वीरगति को प्राप्त हो गए। लांस नायक प्रेम पाल के इस वीरतापूर्ण कार्य ने चौकी और उनके साथियों के जीवन की रक्षा की।
लांस नायक (धोबी) प्रेम पाल ने अतुलनीय प्रतिबद्धता की भावना, असाधारण सूझबूझ, कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण और कर्तव्य से परे वीरता का सर्वोच्च उदाहरण प्रदर्शित किया। 15 अगस्त 1999 को उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1998#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस हवलदार उमराव सिंह यादव

Chandra kishore

वीर चक्र मेजर जवाहर सिंह महार

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार भीम बहादुर थापा

Chandra kishore

Leave a Comment