shauryasaga.com
Kargil storyVeer Chakra

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 गनर सजीव गोपाल पिल्लई

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
गनर सजीव गोपाल पिल्लई
15119305W
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 4 फील्ड रेजिमेंट
बंप का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
गनर सजीव गोपाल पिल्लई केरल के अवनीश्वरम के निवासी थे और भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी की 4 फील्ड रेजिमेंट में सेवारत थे। कारगिल के समय अपनी बटालियन के साथ वह युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में 11 मई 1999 को गनर सजीव गोपाल पिल्लई को कारगिल के बटालिक उप क्षेत्र में शत्रु घुसपैठियों से युद्ध करने के लिए ऑब्जर्वेशन पोस्ट असिस्टेंट के रूप में पदासीन किया गया था। स्क्वायर 1391 में बंप-2 को अधिकार में लेने के विशेष कार्य में उन्होंने फॉरवर्ड ऑब्जर्वेशन ऑफिसर के साथ जाने के अत्यधिक चुनौतीपूर्ण मिशन में स्वेच्छा से कार्य किया।
19 मई 1999 की, भोर में 5:00 बजे, शत्रु पर निरंतर आर्टिलरी के फायर को निर्देशित करने में फॉरवर्ड ऑब्जर्वेशन ऑफिसर का सहयोग करते हुए और लक्ष्य तक पहुंचने पर, संपूर्ण दल शत्रु की प्रचंड व सटीक गोला वृष्टि में घिर गया, जिससे वृहद संख्या में हमारे सैनिक हताहत हुए।
शत्रु की भयानक गोला वृष्टि में गनर सजीव गोपाल पिल्लई को गोले के छर्रों (SPLINTERS) से आघात लग गए। अनेक आघातों के होते हुए भी अत्यधिक हिम और प्रचंड वेग से चल रही वायु में 16,500 फीट ऊंचाई के ऊबड़-खाबड़ और हिमाच्छादित क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करते हुए, वह शत्रु पर आर्टिलरी की अत्यंत सटीक और तीव्र गोला वृष्टि करने में सहयोग करते रहे, जिसके परिणामस्वरूप शत्रु को गंभीर क्षति हुई।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए गनर पिल्लई अपने फॉरवर्ड ऑब्जर्वेशन ऑफिसर को सभी आवश्यक तकनीकी आंकड़े प्रदान करते रहे। आकस्मिक उनके सिर पर एक RPG (Rocket Propelled Grenade) राउंड से गंभीर आघात लग गया। आगे चलकर उपचार के समय 15 जुलाई 1999 को अपने घातक आघातों से वह वीरगति को प्राप्त हुए।
गनर सजीव गोपाल पिल्लई ने शत्रु के समक्ष अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और अनुकरणीय वीरता का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15July
#Kargil4Field
#KargilKerla#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 10 जुलाई 1999 नायक भंवर सिंह राठौड़

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 21 मई 1999

Chandra kishore

वीर चक्र लांस नायक बल बहादुर थापा

Chandra kishore

Leave a Comment