shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 9 जून 1999 हवलदार लक्ष्मण सिंह बाल्याण

“अभी देश पुकार रहा है, अब लौट कर ही घर बनाऊंगा”
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार लक्ष्मण सिंह बाल्याण
3171385
08-11-1960 – 09-06-1999
वीरांगना – स्व. श्रीमती शकुंतला देवी
यूनिट – 8 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार लक्ष्मण सिंह का जन्म 8 नवंबर 1960 को हरियाणा के सोनीपत जिले के महलाना गांव में श्री रतन सिंह बाल्याण एवं श्रीमती शांति देवी के परिवार में हुआ था। 18 अप्रैल 1979 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपनी बटालियन में भिन्न भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए, वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो चुके थे। मई 1999 में वह अवकाश पर घर आए हुए थे और अपने घर का निर्माण करवा रहे थे। कारगिल युद्ध आरंभ होने पर उन्होंने परिजनों से कहा कि “अभी देश पुकार रहा है, अब लौटकर ही घर बनाऊंगा।” 1जून 1999 को वह अपनी बटालियन में पहुंचने के लिए वह घर से चल दिए।
“ऑपरेशन विजय” में, हजारों फीट ऊंची, कठिन चढ़ाई की हिमाच्छादित चोटियों पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में प्रभावी स्थिति लिए हुए शत्रु से अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए, 9 जून 1999 को हवलदार लक्ष्मण सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil9June
#Kargil8Jat
#KargilHaryana
#KargilSonipatDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 सिपाही गुरमेल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 7 जून 1999 लांस नायक बिद्यानंद सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 लेफ्टिनेंट कर्नल नटराज विजय राघवन

Chandra kishore

Leave a Comment