shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र मेजर सोमेश कपूर

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर सोमेश कपूर
वीर चक्र
यूनिट – 1 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन अब्लेज (Ablaze)
भारत-पाक युद्ध 1965
1965 के ऑपरेशन अब्लेज में मेजर सोमेश कपूर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में 1 सिख बटालियन की एक कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। 22 अगस्त 1965 को, मेजर सोमेश कपूर को, 24 अगस्त तक इस सेक्टर में शत्रु की दो चौकियों पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया। मेजर कपूर ने सामने से आक्रमण करने का निर्णय किया। 24 अगस्त को, मेजर कपूर ने अपनी कंपनी पोस्ट को प्रथम पोस्ट से आगे बढ़ाया। किंतु, जब वह द्वितीय पोस्ट से पचास गज की दूरी पर थे, उसी समय शत्रु ने मीडियम और लाइट मशीनगनों से प्रचंड और सटीक फायरिंग आरंभ कर दी।
शत्रु की भयानक फायरिंग से अभीत और अविचलित मेजर कपूर तृतीय प्लाटून के साथ, शत्रु की अग्रिम स्थिति से होकर आगे बढ़े और उसके भीतर के क्षेत्र पर आक्रमण किया। आक्रमण की गति और संवेग ने शत्रु के प्रतिरोध को तोड़ दिया और तीस मिनट में ही पोस्ट पर अधिकार कर लिया गया। आठ शत्रु सैनिक मारे गए, छह को बंदी बना लिया गया और विपुल मात्रा में शत्रु के शस्त्र और गोला-बारूद को अधिकृत कर लिया गया।
भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में मेजर कपूर का नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण उनके सैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उच्च स्तरीय नेतृत्व, सूक्ष्म योजना और प्रचंड साहस प्रदर्शन के लिए मेजर कपूर को वीर चक्र सम्मान दिया गया। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक सेना में अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान की।
वीर चक्र मेजर सोमेश कपूर
#IndoPakWar1965_1Sikh#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र हवलदार शनमुगा सुंदरम

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 गनर सजीव गोपाल पिल्लई

Chandra kishore

वीर चक्र सिपाही बचन सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment