shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र लांस नायक कालीचरण गुरुंग

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक कालीचरण गुरुंग
वीर चक्र
यूनिट – 2/4 गोरखा राइफल्स
भारत-पाक युद्ध 1947-48
लांस नायक कालीचरण गुरुंग का जन्म सूबेदार गजबीर गुरूंग के घर में हुआ था। वह नेपाल के कास्की जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की 4 गोरखा राइफल्स की 2 बटालियन में सेवारत थे। 1947-48 के प्रथम कश्मीर युद्ध में वह अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
25 जुलाई 1948 को, 2/4 गोरखा राइफल्स की “C” कंपनी जम्मू-कश्मीर में कंजालवान की ओर बढ़ते समय एक DIVERSIONARY ATTACK से जूझ रही थी, कंपनी के अग्रणी तत्व शत्रु की प्रचंड फायरिंग में घिर गए थे और शत्रु ने उन्हें दबा दिया था। एक सेक्शन के कमांडर लांस नायक कालीचरण गुरुंग, को आदेश दिया गया कि वे एक ओर से आगे बढ़ें और शेष प्लाटून को वहां से निष्कासित करने में सहयोग करें।
लांस नायक कालीचरण के सेक्शन के लिए यह सरल कार्य नहीं था क्योंकि शत्रु ने प्लाटून पर चारों ओर से गोलियों की झड़ी लगकर उसे एक नाले में घेर लिया था। निरंतर स्नाइपर फायर और मीडियम मशीन गन की फायरिंग होते हुए भी, यह युवा NCO एक सामरिक स्थिति पर अधिकार करने में सफल हुआ और पलटवार में शत्रु की मशीन गनों पर फायरिंग कर शत्रु पर दबाव डाला। तत्पश्चात वह अनावृत स्थिति में पड़े अपने हताहतों को निष्कासित करने के लिए शत्रु की ओर पर्याप्त अंतर तक रेंगते हुए आगे बढ़े।
गोलियों की गहन झड़ में अपने जीवन को संकट में डालकर लांस नायक गुरूंग अपने दो घायल साथियों को निकाल कर ले आए। उन्होंने उनके घावों की पट्टी की और अत्यधिक गंभीर घायल साथियों को 400 गज से अधिक दूरी तक अपनी पीठ पर ढोकर अपने सेक्शन को सफलतापूर्वक पीछे ले लिया।
लांस नायक कालीचरण गुरुंग ने आत्मबल, साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च कोटि का नेतृत्व प्रदर्शित किया और वह अपने साथियों के जीवन की रक्षा करने में समर्थ थे। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_2_4GorkhaRofles#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 राइफलमैन कुलदीप सिंह रावत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 कर्नल ललित राय

Chandra kishore

वीर चक्र लांस नायक धनी राम

Chandra kishore

Leave a Comment