shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र कैप्टन राजेन्द्र सिंह कड़वासरा

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन राजेन्द्र सिंह कड़वासरा
शौर्य चक्र
यूनिट – 41 राष्ट्रीय राइफल्स/16 मीडियम रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
कर्नल राजेन्द्र सिंह कड़वासरा का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी ब्लॉक के ढंढारिया गांव में कैप्टन नौरंगलाल कड़वासरा के घर में हुआ था। वर्ष 1999 में उन्हें भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी की 16 मीडियम रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 2004 में वह कैप्टन के पद पर पदोन्नत हो गए थे और जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 41 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में संलग्न थे।
12 जून 2004 को कैप्टन कड़वासरा एक SEARCH & DESTROY ऑपरेशन में 6 सदस्यों के एक अन्वेषण दल का नेतृत्व कर रहे थे। सांय के 5:20 बजे उनके दल ने पांच आतंकवादियों के समूह को आते हुए देखा। अनुकरणीय सूझबूझ का परिचय देते हुए, उचित अवसर पाते ही इस अन्वेषण दल ने फायरिंग आरंभ कर दी। दोनों ओर से हुई भयानक फायरिंग में एक सिपाही के घायल हो जाने से अविचलित कैप्टन कड़वासरा ने अपने दल के अन्य सदस्यों को उस सिपाही के प्राथमिक उपचार के निर्देश दिए और उन्होंने स्वयं आतंकवादियों पर आक्रमण किया।
भीषण फायरिंग में उन्होंने दो आतंकवादियों को मार दिया। एक अन्य आतंकवादी द्वारा अति निकट से फायरिंग करने पर उन्होंने अपने एक साथी को पुनः कवरिंग फायर के लिए तैनात कर तृतीय आतंकवादी को मारने के लिए आक्रमण किया। समय पर इस साहसिक कार्रवाई के फलस्वरूप सैनिकों का हताहत होने से रक्षण किया जा सका। चार आतंकवादियों को मारा जा सका। जिसमें तीन आतंकवादियों को कैप्टन कड़वासरा ने ही मारा था। इस प्रकार कैप्टन कड़वासरा ने आतंकवादियों से हुए निकट के संघर्ष में असाधारण वीरता और अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया था।
अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए और क्रमशः पदोन्नत होते हुए वह कर्नल के पद पर पदोन्नत हो गए थे। दिसंबर, 2021 से वे लेह में तैनात थे। 6 मार्च 2023 को प्रातः लगभग 10.30 बजे उनकी ऑफिसर कॉन्फ्रेंस चल रही थी। कॉन्फ्रेंस में ही हृदयाघात होने उन्हें लेह के सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 7 मार्च 2023 को होली के त्योहार के दिन उनका पार्थिव शरीर ढंढारिया गांव पहुंचा। विशाल जनसमूह की उपस्थिति में पूर्ण सैन्य सम्मान उनका अंतिम संस्कार किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2004

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र लांस नायक सतनाम सिंह

Chandra kishore

शौर्य चक्र नायक राम मेहर सिंह यादव

Chandra kishore

शौर्य चक्र गार्डसमैन अजेश एमए

Chandra kishore

Leave a Comment