shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र नायक सुमेर सिंह सांखला

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक सुमेर सिंह सांखला
14433512W
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सरिता कंवर
यूनिट – 18 राष्ट्रीय राइफल्स/246 मीडियम रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
नायक सुमेर सिंह का जन्म राजस्थान के नागौर जिले झटेरा गांव में श्री पृथ्वी सिंह सांखला एवं श्रीमती भंवर कंवर के परिवार में हुआ था। 11 जुलाई 2002 को वह भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।‌
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 246 मीडियम रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी यूनिट में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
वर्ष 2011 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 18 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।‌
14/15 जुलाई 2011 की रात्रि को कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से प्रदर्शित करते हुए नायक सुमेर सिंह ने दो आतंकवादियों को मार दिया और तीसरे आतंकवादी को घायल कर दिया था। दोनों और से हुई फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 15 जुलाई 2015 की भोर में वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
नायक सुमेर सिंह को उनके असाधारण साहस, प्रचंड वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए 26 जनवरी 2012 को मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया था।

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2011#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र मेजर अमित दहिया

Chandra kishore

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर भागीरथ कड़वासरा

Chandra kishore

शौर्य चक्र हवलदार काशीराय बम्मनल्ली

Chandra kishore

Leave a Comment