shauryasaga.com
Sena Medal

सेना मेडल सिपाही श्रवण सिंह शेखावत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही श्रवण सिंह शेखावत
15-11-1975 – 04-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती पार्वती कंवर
यूनिट – 10 राष्ट्रीय राइफल्स/14 राजपूत रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
सिपाही श्रवण सिंह का जन्म 15 नवंबर 1975 को राजस्थान के सीकर जिले के आंतरी गांव में श्री हरिसिंह शेखावत एवं श्रीमती दुर्गा कंवर के परिवार में हुआ था। 30 अप्रैल 1995 को वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 14 राजपूत बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। 17 अप्रैल 1998 को सुश्री पार्वती कंवर से उनका विवाह हुआ था।
वर्ष 1999 में, वह शिलॉंग में तैनात थे। कारगिल युद्ध छिड़ने पर उनकी बटालियन को जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा संभालने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में 10 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न किया गया था।
4 मई 1999 को, 10 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की एक टुकड़ी की जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से भीषण मुठभेड़ हुई। सिपाही श्रवण सिंह भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, किंतु पीछे से आक्रमण किए जाने से सिपाही श्रवण सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। सिपाही श्रवण सिंह को उनके साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
उनकी माता दुर्गा कंवर को अपने पुत्र के बलिदान पर आज भी गर्व है। वे कहती हैं “यदि, श्रवण ने कहीं पुनः जन्म लिया, तो पुनः उसे देश की रक्षार्थ सेना में भेजा जाएगा।” वर्ष 2002 में परिजनों ने स्वयं के स्तर पर गांव में इनका स्मारक बनवाया। राज्य सरकार द्वारा इनकी स्मृति में गांव के राजकीय विद्यालय का नाम ‘शहीद श्रवण सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय’ किया गया है।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1999
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_10RR

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs

#awar#shauryakokarkenaman

ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed

#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru

#IndianArmedForces

#IndianArmyDay

#JaiHind

#SaluteToIndianArmy

#ArmyStrong

#SiachenWarriors

#ArmyLife

#IndianDefence

#SoldiersOfIndia

#BraveHearts

#StandWithIndianArmy

#Website

https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/

:

Follow on Instagram

https://www.instagram.com/shauryanamanngo/

:

Follow on Facebook

https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO

:

Subscribe on YouTube

https://www.youtube.com/c/shauryanaman

:

#Id

shauryanaman2019@gmail.com

:

#Contact

+91 91110-10008

:

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

 

 

Related posts

सेना मेडल मेजर विवेक सिंह भंडराल

Chandra kishore

सेना मेडल ग्रेनेडियर निंबा राम डूडी

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 मेजर अजय सिंह जसरोटिया

Chandra kishore

Leave a Comment