shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

नायक मोहन सिंह बिष्ट

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक मोहन सिंह बिष्ट
1571071K
वीरांगना – श्रीमती विमला देवी
यूनिट – 5 राष्ट्रीय राइफल्स/101 इंजिनियर रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
नायक मोहन सिंह का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के खड़ाऊं गांव में श्री भीम सिंह बिष्ट एवं श्रीमती देबुली देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजिनियर्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 101 इंजिनियर्स रेजिमेंट में सैपर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
अप्रैल 1999 में वह अंतिम समय घर आए थे। कारगिल युद्ध के समय वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 5 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।
यद्यपि, 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध का संघर्ष विराम हो गया था। किंतु जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियां अत्यधिक बढ़ गई थीं। 3 जुलाई 1999 को ऐसी ही एक आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए नायक मोहन सिंह बिष्ट वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1999#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

सिपाही मदन लाल

Chandra kishore

Terror Attack Pulwama -आतंकियों वो कायराना हमला जब हमने खोए थे अपने 40 वीर सपूत

हवलदार जोनाथन मरांडी

Chandra kishore

Leave a Comment