shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

मेजर शफीक महमूद खान गौरी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर शफीक महमूद खान गौरी
IC45879
27-02-1961 – 01-07-2001
वीरांगना – श्रीमती सलमा शफीक
यूनिट – 30 राष्ट्रीय राइफल्स/172 फील्ड रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
मेजर शफीक महमूद खान गौरी कर्नाटक के निवासी थे और भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी से संबंधित थे।
वर्ष 2001 में मेजर गौरी प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 30 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे और बारामूला जिले में तैनात थे। 1 जुलाई 2001 को मेजर गौरी की यूनिट को बारामूला जिले के बोबन वत्सर जंगल में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विशेष गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर उन्हें वहां ऑपरेशन चलाने का कार्य सौंपा गया था।
ऑपरेशन की योजना के अनुसार मेजर गौरी ने अपने सैनिकों के साथ बोबन वत्सर जंगल में आतंकवादियों के विरुद्ध CORDON & SEARCH ऑपरेशन आरंभ किया। कुछ समय पश्चात ही सैनिकों का आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया और वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। मेजर गौरी ने आतंकवादियों के विरुद्ध वीरता से संघर्ष किया, किंतु दोनों ओर से हुई भीषण फायरिंग में उन्हें भी गोलियां लग गई।
उन्होंने देखा कि उनका एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता थी। गंभीर रूप से घायल होते हुए भी अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए मेजर गौरी ने अपने घायल सैनिक को निकट की जीप में ले जाने का निर्णय किया जिससे निरंतर हो रही फायरिंग से उसकी रक्षा की जा सके। ऐसा करते समय मेजर गौरी को पुनः गोलियां लगीं और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस ऑपरेशन में, मेजर गौरी ने सराहनीय वीरता, साहस, और अपने साथी सैनिकों के लिए सौहार्द एवं करुणा प्रदर्शित की और भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में सर्वोच्च बलिदान दिया। 15 जनवरी 2001 को उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) मेडल से सम्मानित किया गया था।
#OpRakshak2001
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2001#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

नायक मोहन सिंह बिष्ट

Chandra kishore

हवलदार स्वामी दास चंदेल

Chandra kishore

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मांकोटिया: एक वीर की अमर गाथा

shauryaadmin

Leave a Comment