shauryasaga.com
Maha Veer Chakra

महावीर चक्र मेजर (ले. जनरल) रंजीत सिंह दयाल

Mahavir Chakra Major (Lt. General) Ranjit Singh Dayal
—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर (ले. जनरल) रंजीत सिंह दयाल
15-11-1928 – 29-01-2012
महावीर चक्र
यूनिट – 1 पैराशूट रेजिमेंट
हाजी पीर का संग्राम
ऑपरेशन अब्लेज (ABLAZE)
भारत-पाक युद्ध 1965
मेजर रंजीत सिंह दयाल का जन्म ब्रिटिश भारत में 15 नवंबर 1928 को एक सिख सैन्य परिवार में रिसालदार राम सिंह दयाल के घर में हुआ था। वर्ष 1946 में उन्हें IMA देहरादून में प्रवेश प्राप्त हुआ था। IMA से पासिंग आउट के पश्चात उन्हें भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट (पैरा) में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। जिसे आगे चलकर 1 पैरा बटालियन को सौंप दिया गया।
 
25 अगस्त 1965 की रात्रि को, मेजर दयाल ने जम्मू-कश्मीर में सांक पर आक्रमण का नेतृत्व किया। भारी पाकिस्तानी गोला वृष्टि के कारण एक समय इस आक्रमण को रोक दिया गया था। धैर्य से कार्य करते हुए मेजर दयाल ने अपनी कंपनी को एकजुट रखा। आगामी रात्रि उन्होंने पुनः एक आक्रमण का नेतृत्व किया और सांक पर अधिकार कर लिया। उन्होंने निरंतर शत्रु का पीछा किया और 27 अगस्त को 11:00 बजे तक अति उत्साह से युद्ध करते हुए लेदवाली गली पर अधिकार कर लिया।
 
तत्पश्चात, संपूर्ण रात्रि अति कठिन भूभाग पर चलते हुए और शत्रु को आश्चर्यचकित करते हुए 28 अगस्त को 11:00 बजे उन्होंने हाजी पीर दर्रे पर अधिकार कर लिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी अधिकारी और 11 अन्य रैंक सैनिकों को बंदी बना लिया गया। आगामी प्रातः मेजर दयाल ने एक अन्य विशेष स्थिति पर अधिकार करने के लिए एक प्लाटून तैनात किया। जब उन्होंने देखा कि वह प्लाटून शत्रु की तीव्र गोला वृष्टि में घिर गया है, तो वह त्वरित एक अन्य प्लाटून के साथ उसकी सहायता के लिए गए।
 
इस पूर्ण ऑपरेशन में, मेजर दयाल ने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में उत्कृष्ट नेतृत्व और उच्च कोटि के साहस का परिचय दिया। उन्हें “महावीर चक्र” सम्मान दिया गया।
 
वर्ष 1984 में रंजीत सिंह दयाल को ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के लिए पंजाब के राज्यपाल का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ (GOC in C) रहे और लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। 29 जनवरी 2012 को पंचकूला के कमांड अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर से उनका निधन हुआ था।
Mahavir Chakra Major (Lt. General) Ranjit Singh Dayal महावीर चक्र मेजर (ले. जनरल) रंजीत सिंह दयाल
#IndoPakWar1965_1Para#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

महावीर चक्र ब्रिगेडियर जोरावर चंद बख्शी

Chandra kishore

महावीर चक्र सूबेदार संसार चंद

Chandra kishore

महावीर चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबंस सिंह संघ

Chandra kishore

Leave a Comment