shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

लांस नायक बस्तीराम यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक बस्तीराम यादव
14397792F
20-01-1968 – 08-08-1999
वीरांगना – श्रीमती तस्वीर देवी
यूनिट – 153 मीडियम रेजिमेंट
बटालिक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक बस्तीराम का जन्म 20 जनवरी 1968 को, राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के सागा सीमनी गांव मे श्री बनवारी लाल यादव एवं श्रीमती गोरा देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 5 अगस्त 1987 को वह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात 31 दिसंबर 1988 को उन्हें 153 मीडियम रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में, वह बियामाह और कारगिल सेक्टर में तैनात थे। युद्ध के समय अनेक अवसरों पर उनकी तोप की स्थिति पर शत्रु की भीषण गोला वृष्टि हुई थी। यद्यपि, 26 जुलाई 1999 को युद्ध का संघर्ष विराम हो गया था, तो भी शत्रु उकसावे की कार्रवाई में फायरिंग कर रहा था।
8 अगस्त 1999 को उन्हें बियामाह और बटालिक सेक्टर में, संचार लाइनें जांच करने का कार्य दिया गया। जब वह संचार लाइन की जांच कर रहे थे, उसी समय शत्रु ने आकस्मिक तोपों से गोला वृष्टि आरंभ कर दी, किंतु अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए उन्होंने लाइन संचार प्रवृत्त रखा।
दुर्भाग्य से शत्रु तोप का एक गोला उनके निकट आकर गिरा, जिसके भयानक विस्फोट से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रभक्ति, दृढ़ संकल्प, असाधारण मनोबल एवं वीरता की प्रेरणा देते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#KargilJhunjhunuDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी : एक अमर गाथा / Captain Karamjit Singh Bakshi

shauryaadmin

राइफलमैन जयद्रथ सिंह

shauryaadmin

सिपाही भंवर राम खोखर

Chandra kishore

Leave a Comment