shauryasaga.com
Kirti Chakra

कीर्ति चक्र लेफ्टिनेंट विक्रांत अजीत देशमुख

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट विक्रांत अजीत देशमुख
कीर्ति चक्र
यूनिट – 8 मद्रास रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
27 जून 2010 को लेफ्टिनेंट विक्रांत अजीत देशमुख जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एक गाँव में एक विशेष अन्वेषण अभियान दल के सदस्य थे। यह दल गोपनीय सूत्रों से आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर वहां अन्वेषण अभियान चला रहा था। सांय 6:40 बजे जब एक TRAIL का अनुसरण करते हुए दल आगे बढ़ रहा था, उसी समय आतंकवादियों ने इस दल पर गोलियां चलाईं।
आगामी फायरिंग में लेफ्टिनेंट देशमुख के पेट में एक गोली लग गई। घायल होते हुए भी उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियों को अति निकट से गोलियां चला कर मार दिया। इसके पश्चात आक्रोशित आतंकवादियों ने उनके दल पर हथगोले फेंके जिससे वह चार सैनिकों के साथ निशस्त्र पहाड़ी उभार की खड़ी चोटी से नीचे गिर गए व अपने दल से अलगथलग हो गए।
घायल होते हुए भी लगभग साढ़े तीन घंटे तक वह निशब्द अपनी चेतना बचाए वहीं बैठे रहे। जब एक अन्वेषण दल उनकी खोज करते हुए उनको वहां से सुरक्षित निकालने पहुंचा तो वहां से निकाले जाने के समय लेफ्टिनेंट देशमुख ने 1.5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई को हंसते हुए पैदल चल कर तय किया।
लेफ्टिनेंट विक्रांत अजीत देशमुख को उनके अदम्य साहस, वीरता और विपरीत परिस्थिती में भी धैर्य प्रदर्शन के लिए “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2010#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कीर्ति चक्र हवलदार सरवन सिंह

Chandra kishore

कीर्ति चक्र सिपाही गौरी शंकर साह

Chandra kishore

कीर्ति चक्र लेफ्टिनेंट रविंदर सिंह छिकारा

Chandra kishore

Leave a Comment