—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—-
राइफलमैन कंवरपाल सिंह शेखावत
2888539X
26-06-1972 – 26-06-1999
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
3 पिंपल का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन कंवरपाल सिंह का जन्म 26 जून 1972 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ तहसील के बनगोठड़ी कलां गांव में श्री बनवारी सिंह शेखावत एवं श्रीमती मंगेज कंवर तंवर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में द्रास सेक्टर में टाईगर हिल की ओर बढ़ने के लिए 3 पिंपल पहाड़ियों पर स्थिति लिए शत्रु को निष्कासित करने और उसे सीमा के उस ओर पाकिस्तान से हो रही रसद और गोला बारूद की आपूर्ति को अवरूद्ध करना अत्यावश्यक था। अतः 2 राजरिफ बटालियन को पिंपल कॉम्प्लेक्स पहाड़ियों पर पांव रोपने (FOOTHOLD) का आदेश दिया गया। राइफलमैन कंवरपाल सिंह भी इस कार्रवाई में 2 राजरिफ की ‘अल्फा’ कंपनी के सदस्य थे।
26 जून 1999 को पिंपल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में प्रातः से ही गोला वृष्टि हो रही थी। सांझ ढलने के साथ ही शत्रु का आक्रमण तीव्र हो गया और तीव्र गोला वृष्टि होने लगी। शत्रु की गोला वृष्टि का उचित प्रत्युत्तर देते हुए 2 राजरिफ ने रात्रि में द्वितीय आक्रमण किया।
रात्रि के अंधेरे में पहाड़ी से अनवरत शत्रु तोपखाने के प्रचंड गोले बरस रहे थे। ऐसे में, अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने साथियों के साथ राइफलमैन कंवरपाल सिंह सतर्कता से आगे बढ़ रहे थे। उसी समय शत्रु तोपखाने का एक गोला उनके अति निकट आकर गिरा। इसके भयानक विस्फोट से राइफलमैन कंवरपाल सिंह को अनेक छर्रे (SPLINTERS) लगे और वह वीरगति को प्राप्त हुए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil26June
#Kargil2RajRif
#KargilRajasthan
#KargilJhunjhunuDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post

