shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 लांस नायक हरीश पाल शर्मा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक हरीश पाल शर्मा
13753150K
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – 13 जेएके राइफल्स
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक हरीश पाल का जन्म पंजाब के पठानकोट जिले में सीमा से लगते झरौली गांव में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 13 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1999 में 13 जेएके राइफल्स जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में तैनात थी, किंतु कारगिल युद्ध आरंभ होने पर जून 1999 में इस बटालियन को 56 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में कारगिल जिले के द्रास सेक्टर में तैनात किया गया था।
द्रास सेक्टर में, तोलोलिंग टॉप से पीछे हटने के पश्चात शत्रु तोलोलिंग रिजलाइन के पॉइंट 5140 पर केन्द्रित हो गया था। अतः 13 जेएके राइफल्स को पॉइट 5140 को पुनः प्राप्त करने का कार्य दिया गया। तोलोलिंग रिज लाइन पर यह सबसे वृहद स्थिति थी, जिसपर पाकिस्तानी सेना ने अधिकार कर रखा था।
56 माउंटेन ब्रिगेड के भाग के रूप में 13 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स, 18 गढ़वाल राइफल्स और 1 नागा बटालियन को तीन भिन्न-भिन्न दिशाओं से वहां आक्रमण के लिए भेजा गया। लांस नायक हरीश पाल भी 13 जेएके राइफल्स की आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे।
15 जून 1999 को, 13 जेएके राइफल्स की यह टुकड़ी आगे बढ़ रही थी कि आकस्मिक शत्रु ने तोपों से प्रचंड गोला वृष्टि आरंभ कर दी। इस गोला वृष्टि में लांस नायक हरीश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15June
#Kargil13JAKRifles
#KargilPunjab
#KargilPathankotDistrict #indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 26 मई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 21 जून 1999 कैप्टन बाल्यादा मुथन्ना करियप्पा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 नायब सूबेदार राजबीर सिंह, लांस नायक विजय कुमार शुक्ला

Chandra kishore

Leave a Comment