shauryasaga.com
Kargil storyVeer Chakra

कारगिल युद्ध 12 जून 1999 मेजर अमरिंदर सिंह कसाना

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन——
मेजर अमरिंदर सिंह कसाना
31-03-1968 – 27-10-2021
वीर चक्र
यूनिट – 41 फील्ड रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
मेजर अमरिंदर सिंह कसाना का जन्म 31 मार्च 1968 को हुआ था। उन्हें भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी की 41 फील्ड रेजिमेंट सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 1999 तक वह मेजर के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में मेजर अमरिंदर सिंह कसाना द्रास सेक्टर में तोलोलिंग क्षेत्र के आक्रमण में बैटरी कमांडर थे। तोलोलिंग विजय के पश्चात भी उन्होंने पॉइंट 5140 पर अधिकार होने तक स्वेच्छा से बैटरी कमांडर का कार्य किया था। इस प्रकार उन्होंने 2 राजपुताना राइफल्स, 18 ग्रेनेडियर्स और 13 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के साथ निरंतर चार आक्रमणों में भाग लिया, जिसकी परिणति तोलोलिंग, हंप, रॉकी नॉब और पॉइंट 5140 पर भारतीय सेना के आधिपत्य के रूप में हुई।
इन ऑपरेशन्स में, मेजर कसाना ने असाधारण वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया और अति प्रभावी ढंग से आर्टिलरी फायर को निर्देशित किया, जिससे शत्रु को गंभीर क्षति हुई और उद्देश्यों में गिरावट आई। 12/13 जून 1999 की रात्रि को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए मेजर कसाना ने निडरता से खदान क्षेत्र में प्रवेश किया और तोलोलिंग क्षेत्र में पैदल सेना के हताहतों को निकाल कर लाए, इस प्रकार उन्होंने अपने सहकर्मियों के जीवन और शारीरिक अंगों की रक्षा की। घायलों को निकालने में विलंब होने पर उनके शारीरिक अंग काटने पड़ते।
उनके असाधारण साहस के कार्य ने आक्रमण में गए पैदल सैनिकों के मनोबल में वृद्धि की। उनके तोपखाने के सटीक और प्रभावी फायर से शत्रु के रक्षण में गिरावट हुई और क्रमानुसार 12/13 जून, 13/14 जून, 16/17 जून और 19/20 जून की रात्रि को तोलोलिंग क्षेत्र, हंप, रॉकी नॉब और प्वाइंट 5140 पर अधिकार करने में सुविधा हुई। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह क्रमशः पदोन्नत होते हुए। ब्रिगेडियर के पद तक पहुंचे। 27 अक्टूबर 2021 को ड्यूटी पर ही उनका निधन हुआ था।
#Kargil12June
#Kargil41FieldRegiment

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जून 1999 लांस नायक गुलाम मोहम्मद खान

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार तिलक राज

Chandra kishore

ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध 28 मई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment