shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 10 जुलाई 1999 नायक भंवर सिंह राठौड़

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक भंवर सिंह राठौड़
13620541A
03-09-1977 – 10-07-1999
Mention -in-Dispatch
वीरांगना – श्रीमती विनोद कंवर
यूनिट – 7 पैराशूट रेजिमेंट
पॉइंट 4700 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक भंवर सिंह का जन्म 3 सितंबर 1977 को राजस्थान के नागौर जिले की जायल तहसील के हिरासनी गांव में, श्री विजय सिंह राठौड़ एवं श्रीमती शायर कंवर के परिवार में हुआ था। 10 दिसंबर 1994 को, वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में, रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 7 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
कारगिल युद्ध में, 7 पैरा बटालियन को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया था। जब भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पाक सेना द्वारा व्यापक स्तर पर घुसपैठ के प्रत्युत्तर में “ऑपरेशन विजय” आरंभ किया, तो जून 1999 में 7 पैरा बटालियन को मश्कोह घाटी में स्थानांतरित कर दिया गया। 7 पैरा बटालियन उस समय ब्रिगेडियर प्रबोध भारद्वाज की कमान में 50 पैरा ब्रिगेड का भाग थी, जो 8 माउंटेन डिवीजन की समग्र कमान के अधीन कार्य कर रही थी।
विकसित हो रही परिचालन योजना के अनुसार, जून 1999 के अंत में पॉइंट 5140 पर अधिकार करने के पश्चात, पॉइंट 5060 पर अधिकार करना आवश्यक था। किंतु पॉइंट 4700 (बकरवाल चोटी) पर आधिपत्य करने से पूर्व पॉइंट 5060 पर अधिकार करना सामरिक रूप से कठिन लग रहा था। इस प्रकार पॉइंट 4700 पर अधिकार करना प्राथमिकता हो गई और यह कार्य 50 पैरा ब्रिगेड को दिया गया, जिसमें 7 पैरा, 1 पैरा (SF) और 6 पैरा बटालियन सम्मिलित थे।
6 पैरा और 1 पैरा (SF) को पॉइंट 3635 और पॉइंट 4757 के मध्य एक मार्ग खोलने और पॉइंट 4905 पर शत्रु के प्रशासनिक शिविर को सुरक्षित करने का कार्य सौंपा गया था। वहीं 7 पैरा को बहु-आयामी पहुंच में पॉइंट 4700 को सुरक्षित करना था।
योजना के अनुसार नायक भंवर सिंह और उनके साथियों ने पॉइंट 4700 के दक्षिण से किर्डी और केल नालों के मध्य ऑपरेशन आरंभ किया। इस कार्रवाई में 10 जुलाई 1999 को शत्रु आर्टिलरी की भीषण गोला वृष्टि में छर्रे (SPLINTERS) लगने से नायक भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।
हिरासनी गांव में इनका स्मारक निर्मित किया हुआ है, जहां पर प्रतिमा स्थापित है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil7Para
#Kargil10July
#KargilRajasthan
#KargilNagaurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 नायब सूबेदार राजबीर सिंह, लांस नायक विजय कुमार शुक्ला

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 26 मई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 26 जून 1999 ग्रेनेडियर अरविंद्र सिंह गंधर्व

Chandra kishore

Leave a Comment