shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

कैप्टन सूरज शर्मा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन सूरज शर्मा
IC57780P
15-10-1975 – 08-07-2001
यूनिट – 2 पैराशूट रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
आतंकवाद विरोधी अभियान
कैप्टन सूरज शर्मा का जन्म 15 अक्टूबर 1975 को, पश्चिम बंगाल के कर्सियांग में डीएसपी आर.के. शर्मा एवं श्रीमती राधिका शर्मा के परिवार में हुआ था। बाल्यकाल से ही वह खिलाड़ी थे। वर्ष 1994 में उन्होंने आई.एस.सी. उत्तीर्ण की और पुणे के खड़कवासाला में एन.डी.ए. में प्रवेश लिया था। तत्पश्चात उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया और जून 1998 में उन्हें 2 पैरा (SF) बटालियन लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2001 में उन्हें जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया गया। 20 जून 2001 को, ऑपरेशन रक्षक में राजनार जंगल में उन्होंने एक ऑपरेशन का नेतृत्व किया जहां उनकी आतकंवादियो से मुठभेड़ हुई और उनका एक साथी बलिदान हो गया। वह इसका प्रतिशोध लेने के लिए कृतसंकल्प थे।
6 जुलाई 2001 को उन्होंने कर्तव्य से परे स्वेच्छा से एक कमांडो टुकड़ी का नेतृत्व करने का कार्य किया। इस कार्रवाई में 7 जुलाई 2001 को आगे हो कर अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए , उन्हें शत्रु स्नाइपर की एक गोली माथे पर लगी और दूसरी गोली जांघ में लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2001#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

लांस दफादार दलजीत सिंह को श्रद्धांजलि: भारत का सच्चा सपूत

shauryaadmin

हवलदार स्वामी दास चंदेल

Chandra kishore

उत्तराखंड आपदा 25 जून 2013

Chandra kishore

Leave a Comment