shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र श्री तुकाराम गोपाल ओम्बले

——-शौर्यनमन——-
श्री तुकाराम गोपाल ओम्बले का जन्म 1 जून, 1955 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के केदाम्बे में हुआ था। उनके पिता श्री गोपाल धोण्डीबा ओम्बले थे।

कुछ समय सेना में सेवा करने के बाद श्री ओम्बले महाराष्ट्र पुलिस में सेवारत रहे।

26 नवंबर, 2008 को, सहायक पुलिस उप निरीक्षक श्री तुकाराम ओम्बले डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन में रात को ड्यूटी पर थे।

आधी रात के करीब वायरलेस पर यह संदेश मिला कि दो आतंकवादी एक स्कोडा कार को बंधक बनाकर मेरिन ड्राइव की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही श्री ओम्बले ने उसे रोकने के लिए तुरंत बेरीकैड लगा दिए। ज्योंही, कार रूकी उसके अंदर बैठे एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरु कर दी।

श्री ओम्बले हिम्मत दिखाते हुए कार की बायीं ओर दौड़े और ए के 47 राइफल को छीनने के लिए एक आंतकवादी को धर दबोचा।
इस प्रयास में उनके पेट में गोली लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में घावों के कारण वे वीरगति को प्राप्त हो गए।
श्री तुकाराम गोपाल ओम्बले ने आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में अदम्य साहस तथा असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र कर्नल नीलकंठन जयचंद्रन नायर

Chandra kishore

अशोक चक्र मेजर सुधीर कुमार

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), मराठा लाइट इंफैंट्रीकैप्टन एरिक जेम्स टुकर

Vinay Dixit

Leave a Comment