shauryasaga.com
Kargil story

नायब रिसालदार लायक सिंह भदौरिया

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायब रिसालदार लायक सिंह भदौरिया
JC-238181K
05-09-1960 – 19-06-1999
वीरांगना – श्रीमती शकुंतला देवी
यूनिट – 27 राष्ट्रीय राइफल्स/88 आर्मर्ड रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
नायब रिसालदार लायक सिंह का जन्म 5 सितंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के आगरा नगर में श्री भरत सिंह भदौरिया एवं श्रीमती रामश्री देवी के परिवार में हुआ था। वह आगरा जिले की बाह तहसील की जैतपुर कलां पंचायत के कोरथ गांव के मूल निवासी थे।
17 दिसंबर 1977 को वह भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 88 आर्मर्ड रेजिमेंट में सवार के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी यूनिट में सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायब रिसालदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
कारगिल युद्ध के समय वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 27 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे। 19 जून 1999 को, आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए नायब रिसालदार लायक सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1999#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 नायक शेषनाथ सिंह यादव, क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह राजपूत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 4 जुलाई 1999 हवलदार सुरेश गणपति चव्हाण

Chandra kishore

Leave a Comment