shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र सूबेदार सुरेश चंद यादव

——-शौर्यनमन——-
सूबेदार सुरेश चंद यादव का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के खेतन खेरा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री गोकुल सिंह यादव था। 1978 में वे 13 महार रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और बाद में सी.आर.पी.एफ में शामिल हो गए। वहां वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 51 विशेष कार्य दल में प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेवारत रहे।

24 सितंबर, 2002 को दो सशस्त्र आतंकवादी गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम स्वामी नारायण मंदिर में घुस आए। अंधाधुंध गोलीबारी कर उन्होंने 30 लोगों को मार डाला और मंदिर परिसर में उपस्थित 100 से भी अधिक लोगों को घायल कर दिया।

मंदिर परिसर से उन आतंकवादियों का सफाया करने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का एक विशेष बल विमान से वहां भेजा गया। सूबेदार सुरेश चंद यादव इस कृतिक बल में शामिल थे। उनका दायित्व मंदिर में एक कमांडो दल का नेतृत्व करना और आतंकवादियों का ध्यान भटकाना था। आतंकवादी घनी झाड़ियों तथा अंधेरे में छुपे हुए थे। जब सूबेदार यादव ने देखा कि उनके एक साथी को गोली लग गई है तो वे अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों की भारी गोलीबारी के बीच से आगे बढ़े और अपने जख्मी साथी को वहां से निकाल लाए। जब उनके टीम कमांडर अचूक गोलीबारी के बीच फंस गए तब सूबेदार यादव उन्हें गोलीबारी की आड़ देने के लिए रेंगते हुए आगे बढ़े ताकि वे वहां से निकल सकें। इसके बाद, सूबेदार यादव आतंकवादियों पर ग्रेनेड फेंकते हुए गोली बरसाने लगे ताकि आतंकी उन पर जवाबी फायर करें। इससे टीम के बाकी साथी आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए उनके करीब पहुंच सके। जब वे आतंकवादियों से पांच मीटर से भी कम की दूरी पर थे तभी उनके चेहरे पर गोलियों की सीधी बौछार आ लगी, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। यद्यपि उनके घावों से लगातार खून बह रहा था इसके बावजूद शहीद होने से पहले उन्होंने आतंकवादियों के और नजदीक पहुंच कर एक आतंकवादी को मार गिराया।

सूबेदार सुरेश चंद यादव ने आतंकवादियों से लड़ने में अद्भुत साहस एवं नेतृत्व का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र नायक भवानी दत्त जोशी

Chandra kishore

अशोक चक्र श्री बैजनाथ सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार गजेन्दर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment