shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही गजपाल सिंह अग्रे

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही गजपाल सिंह अग्रे
3189532 K
10-10-1977 – 30-05-1999
Mention – in – Despatches
वीरांगना – श्रीमती सुनिता देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
मश्कोह का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही गजपाल सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील की नौगांव ग्राम पंचायत के नगला चौधरी गांव में सूबेदार श्री रामकिशन एवं श्रीमती फूलवती के परिवार में हूआ था। 15 अगस्त 1996 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, 30 मई 1999 को हुए मश्कोह घाटी के रण में सिपाही गजपाल सिंह ‘B’ कंपनी के 2 नंबर सेक्शन के सदस्य थे। पॉइंट 4540 पर अधिकार करने के पश्चात इन्हे रॉकी नॉब पर अधिकार करने के लिए आगे बढ़ते हुए शत्रु के बंकर नष्ट करने का कार्य दिया गया था। शत्रु के स्वचालित शस्त्रों की अंधाधुंध फायरिंग व भीषण गोली वर्षा से अविचलित सिपाही गजपाल सिंह शत्रु बंकरों की ओर आगे बढ़ते रहे। शत्रु के फायर से घायल होते हुए भी सिपाही गजपाल सिंह ने अनुकरणीय साहस प्रदर्शन करते हुए शत्रु के बंकर पर एकाकी ही आक्रमण किया और आमने-सामने के संघर्ष में दो शत्रु सैनिकों को मार दिया व वीरगति को प्राप्त हुए।
इस संघर्ष में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम…
सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही रणवीर सिंह बराला, मैनपुरा,
झुंझुनूं (राजस्थान)
सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा,
सीकर, (राजस्थान)
सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली,
सिरसा (हरियाणा)
सिपाही धर्मवीर सिंह कोयड़, मलूपुर,
आगरा, (उत्तर प्रदेश)

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30May
#Kargil17Jat
#KargilUP
#KargilHatrasDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 30 मई 1999 मेजर सोनम वांगचुक

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 28 मई 1999 नायक शत्रुघ्न सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 31 मई 1999 हवलदार सेवांग रिगजिन

Chandra kishore

Leave a Comment