shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 27 मई 1999 ग्रेनेडियर बिजेंद्र सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर बिजेंद्र सिंह
यूनिट – 16 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
द्रास सेक्टर का संग्राम
कारगिल युद्ध 1999
ग्रेनेडियर बिजेंद्र सिंह का जन्म श्री जगदीश चंद्र के घर में हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल की नोशहरा पंचायत के नंडलु बणे दी हट्टी गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 21 वर्ष की आयु में वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1998 से ही, 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थी। बटालियन के सैनिक इस सेक्टर में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर तैनात रहते थे।
“ऑपरेशन विजय” में 27 मई 1999 को द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए ग्रेनेडियर बिजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
ग्रेनेडियर बिजेंद्र सिंह तीन माह पूर्व अपनी एकमात्र बहिन कमला के विवाह पर अंतिम समय घर आए थे। उनके बलिदान के कारण बहिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रही। वह आज भी प्रति वर्ष राखी लेकर अपने सैनिक भाई के आने का मार्ग देखती रहती है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil27May
#Kargil16Grenadiers
#KargilHimachalPradesh
#KargilKangraDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध 1999 स्क्वॉड्रन लीडर अजय कुमार आहूजा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही गजपाल सिंह अग्रे

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही विनोद कुमार नागा

Chandra kishore

Leave a Comment