—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन मन बहादुर राय (आई सी-5261) का जन्म 10 जनवरी, 1914 को दार्जिलिंग, पश्चिमी बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राम सिंह था। वे 17 जुलाई, 1930 को 10 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे और उन्हें 27 अगस्त, 1948 को 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला। बाद में वे मेजर के पद पर भी सेवारत रहे।
1961 में 11 गोरखा राइफल्स ने तंग घाटियों और घने जंगलों से आच्छादित पहाड़ी प्रदेश में मोर्चाबंद नगा विद्रोहियों के खिलाफ कई कार्रवाइयों में हिस्सा लिया। अप्रैल, 1961 के अंत में आधी रात को एक प्लाटून का नेतृत्व करते हुए, कैप्टन राय दो विद्राही ठिकानों के बीच से होकर उनके गढ़ तक पहुंच गए। एक भीषण हमला किया गया और एक घमासान लड़ाई के बाद वे विद्रोहियों को उस ठिकाने से भगााने में सफल रहे।
3 मई, 1961 को कैप्टन राय ने एक प्लाटून के साथ, तंग घाटी में स्थित विद्रोहियों के सुरक्षित ठिकाने पर हमला किया। इस ठिकाने से चारों तरफ के इलाके को देखा जा सकता था और इस तक केवल सामने से ही पहुंचा जा सकता था। परन्तु सामने के हमले में अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना को देखते हुए कैप्टन राय आधी प्लाटून को साथ लेकर आस-पास के झाड़-झंखाड़ के बीच से रेंगते हुए आगे बढ़े। फिर वे नजदीक से आती हुई गोली-बारी के बीच से होकर ठिकाने की खड़ी ढाल पर चढ़ गए। ठिकाने को देखते ही वे उस तरफ बढ़े, उस पर दो हथगोले फेंके और कुछ विद्रोहियों को मार गिराया। गोली-बारी करते हुए वे उन पर टूट पड़े और दो और को मार गिराया। उनके इस निर्भीकतापूर्ण हमले से उनके सैनिकों में जोश भर गया और विद्रोहियों को इतना हतोत्साहित कर दिया कि वे घने जंगल की तरफ भाग गए।
इस कार्रवाई में 10 विद्रोही मारे गए और वे दो राइफल, एक 12 बोर गन और एक टामी गन छोड़ गए। इस हमले ने विद्रोहियों को एक जोरदार झटका दिया। बाद में कैप्टन राय ने असम राइफल्स की आठवीं बटालियन तथा नागालैंड की विलेज गार्ड ऑर्गनाइजेशन के अफसर की हैसियत से अनेक साहसिक काम किए।
कैप्टन मन बहादुर राय की अदम्य संकल्प शक्ति, दिलेर नेतृत्व और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति उदासीनता उनके साथियों के लिए प्रेरणा स्रोत थी। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें मिलिट्री क्रास तथा इंडियन डिस्टिंग्विश्ड सर्विस पदक से भी सम्मानित किया गया था।
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

