shauryasaga.com
Maha Veer Chakra

महावीर चक्र नायक वी. राजू

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक वी. राजू
महावीर चक्र
यूनिट – 1 मद्रास रेजिमेंट
टिथवाल का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
नायक वी. राजू का जन्म ब्रिटिश भारत में, 18 जून 1921 को हुआ था। वह तमिलनाडु के विरूधुनगर के निवासी थे और भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की 1 बटालियन में सेवारत थे। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह अपनी बटालियन के साथ कश्मीर में तैनात थे।
11 जून 1948 की भोर में, प्रातः लगभग 5:45 बजे शत्रु के लगभग 300 सैनिकों ने वृत परिरेखा (RING CONTOUR) पर हमारे 1 मद्रास के कंपनी पिकेट पर आक्रमण किया और कुहासे की आड़ में हमारी स्थिति के 30 गज के भीतर चार ब्रेन गन लाने में सफल हो गए। शत्रु स्वचालित और मोर्टार फायर से हमारे दो बंकरों को भी ध्वस्त करने में सफल रहे और तत्पश्चात शत्रु ने क्षीण स्थिति समझकर इस परिधि में प्रवेश का प्रयास किया।
किंतु, नायक राजू ध्वस्त बंकर में थे और घायल होते हुए भी वे शत्रु पर फायरिंग करते रहे। आक्रमण में जब उनका ब्रेन गनर बलिदान हो गया, तो उन्होंने स्वयं ब्रेन गन संभाल ली और शत्रु के आक्रमण को सफलतापूर्वक विलंबित किया। तब तक प्रातः के 8:30 बज चुके थे, घना कुहासा छंट रहा था और दृश्यता में भी सुधार हो रहा था।
प्रचंड स्वचालित फायरिंग की आड़ में, संगीनों के साथ शत्रु को अपनी चौकी की ओर रेंगते हुए देखकर, नायक राजू ने जितने हथगोले वे एकत्र कर सकते थे उतने हथगोले एकत्र किए और उन्हें शत्रु पर फेंका, जबकि वह द्वितीय समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इस बार उनकी दांई आंख में घाव हो गया था। तो भी हवलदार गोपाल कुरूप द्वारा उन्हें बलपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने तक उन्होंने अपनी चौकी को छोड़ना अस्वीकार कर दिया।
इस विजयी कार्रवाई में, नायक राजू ने अत्यंत साहस प्रदर्शित किया और सेवा की उत्कृष्ट परंपराओं में नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी एक आंख नष्ट हो गई। उन्हें “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। इस भीषण युद्ध का उनके जीवन पर ऐसा प्रभाव था कि उन्होंने तमिलनाडु के विरूधुनगर स्थिति अपने घर का नाम भी ‘टिथवाल इल्लम’ रखा हुआ था।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_11_June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Madras

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Captain Chander Narayan Singh कप्तान चन्दर नारायण सिंह शौर्य गाथा: महावीर चक्र विजेता (मरणोपरांत)

shauryaadmin

Sepoy Pandurang Salunke सिपाही पांडुरंग साळुंखे: महावीर चक्र विजेता का अमर बलिदान

shauryaadmin

महावीर चक्र कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू

Chandra kishore

Leave a Comment