—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबंस सिंह संघ
महावीर चक्र
यूनिट – 3 महार रेजिमेंट
ऑपरेशन अब्लेज (ABLAZE)
भारत-पाक युद्ध 1965
लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबंस सिंह का जन्म सरदार उधम सिंह के घर में हुआ था। वह पंजाब के जालंधर जिले के जंडू सिंघा गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की महार रेजिमेंट की 3 बटालियन में सेवारत थे।
वर्ष 1965 में अप्रैल माह से ही सीमाओं पर झड़पें, अतिक्रमण व उकसावे की कार्रवाइयों के कारण युद्ध की स्थितियां निर्मित हो रही थी।
15 अगस्त 1965 को, जम्मू-कश्मीर के देवा कैंप के क्षेत्र में, एक इंफेंट्री ब्रिगेड आकस्मिक पाकिस्तानी आर्टिलरी की प्रचंड और केंद्रित गोला वृष्टि में आ गई। इस गोला वृष्टि में ब्रिगेड समूह के कमांडर बलिदान हो गए।
3 महार बटालियन की कमान संभाल रहे, लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबंस सिंह संघ ने अपनी बटालियन को बाहर निकाला और शत्रु की तीव्र गोला वृष्टि होते हुए भी पूर्ण दिन अपने मोर्चा बनाए रखा।
उन्होंने मंडियाला चौराहे पर अधिकार कर स्थिति को स्थिर किया। इसके पश्चात, उन्होंने साहस और आत्मविश्वास के साथ अपनी बटालियन को निर्देशित किया और शत्रु के कड़े प्रतिरोध में भी पुनः तीन अग्रिम चौकियों पर अधिकार कर लिया।
1 सितंबर 1965 को पुनः जब शत्रु के ARMOUR के प्रचंड आक्रमण से उनकी बटालियन ब्रिगेड से कट गई, तो उन्होंने कड़ा प्रतिरोध प्रदर्शित किया और शत्रु के उनके सैन्यबल को घेरने और नष्ट करने के समस्त प्रयासों को विफल कर दिया।
लगभग तीन सप्ताह तक चले इस संपूर्ण ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबंस सिंह ने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में सराहनीय साहस और नेतृत्व प्रदर्शित किया। उन्हें “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#IndoPakWar1965_3Mahar#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

