shauryasaga.com
Kirti Chakra

कीर्ति चक्र लांस हवलदार प्रेम बहादुर रस्मी मगर

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार प्रेम बहादुर रस्मी मगर
5047749K
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती देवी रस्मी मगर
यूनिट – 3/1 गोरखा राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
लांस हवलदार प्रेम बहादुर रस्मी मगर नेपाल के पाल्पा जिले के सउनी गांव के निवासी थे। वर्ष 1997 में वह भारतीय सेना की 1 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 3/1 गोरखा राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह लांस हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
वर्ष 2016 में लांस हवलदार प्रेम बहादुर की बटालियन को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया था। कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर से प्रायः आतंकवादियों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास किए जाते हैं। अतः यहां सेना को सदैव अत्यधिक सतर्कता रखनी पड़ती है और नियमित रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझना होता है।
16 जून 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह छिपकर तंगधार सेक्टर में कलबन नार में घुसपैठ का प्रयास कर रहा था। किंतु वहां गश्त कर रही 3/1 गोरखा बटालियन के गश्ती दल ने, घुसपैठ के इस प्रयास को देख लिया। लांस हवलदार प्रेम बहादुर भी उस गश्ती दल के सदस्य थे और वह त्वरित सक्रिय हो गए। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने इस टुकड़ी पर गोलियां चलाईं जिसके परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई।
लांस हवलदार प्रेम बहादुर ने असाधारण साहस एवं सामरिक कौशल प्रदर्शित करते हुए, आतंकवादियों के भाग निकलने का मार्ग अवरूद्ध कर दिया व उनमें से चार आतंकवादियों को मार दिया। इस भयानक मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई प्रचंड फायरिंग में लांस हवलदार प्रेम बहादुर को, स्वचालित शस्त्रों से अनेक गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस मुठभेड़ में, लांस हवलदार प्रेम बहादुर ने अंतिम श्वास तक आतकंवादियो से संघर्ष करते हुए अपनी रेजिमेंट के आदर्श वाक्य “कायर हुनु भंदा मर्नू राम्रो” अर्थात “कायर होने से मरना श्रेष्ठ है” को सार्थक किया।
लांस हवलदार प्रेम बहादुर रस्मी मगर को उनके असाधारण साहस, प्रचंड वीरता, युद्ध की अडिग भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#OpRakshak2016

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कीर्ति चक्र सिपाही राम देव

Chandra kishore

Rifleman Ravi Kumar राइफलमैन रवि कुमार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत): भारतीय सेना के वीर सपूत

shauryaadmin

Colonel Manpreet Singh Kirti Chakra कर्नल मनप्रीत सिंह कीर्ति चक्र (मरणोपरांत): भारतीय सेना के एक वीर नायक की अमर गाथा

shauryaadmin

Leave a Comment